विराट, वॉर्नर और टेलर ने WI के खिलाफ खेले हैं लगभग बराबर T20, देखें कौन है सबसे खतरनाक

भारत और वेस्टइंडीज के बीच 6 दिसंबर से 3 T20 मैचों की सीरीज खेली जाने वाली है। इस T20 सीरीज का पहला मैच 6 दिसंबर को मुंबई में, 8 दिसंबर को तिरुअनंतपुरम में और तीसरा मैच 11 दिसंबर को हैदराबाद में खेला जाएगा। वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत के कप्तान विराट कोहली, डेविड वॉर्नर और रॉस टेलर ने बराबर T20 मैच खेले हैं। आज हम आंकड़ों के अनुसार जानेंगे इन तीनों में से कौन है वेस्टइंडीज के खिलाफ T20 का खतरनाक बल्लेबाज।
वेस्टइंडीज के खिलाफ T20 में रॉस टेलर के आंकड़े-

Copyright Holder: CRIC TIMES
रॉस टेलर ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 9 T20 मैच खेले हैं जिनकी 9 पारियों में 42.33 की औसत और 121.53 की स्ट्राइक रेट से 254 रन बनाए हैं जिसमें 2 अर्धशतक शामिल है। वेस्टइंडीज के खिलाफ T20 में रॉस टेलर का सर्वाधिक स्कोर 63 रन है।
वेस्टइंडीज के खिलाफ T20 में डेविड वॉर्नर के आंकड़े-

Copyright Holder: CRIC TIMES
डेविड वॉर्नर ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 9 T20 मैच खेले हैं जिनकी 9 पारियों में 34.55 की औसत और 151.70 की स्ट्राइक रेट से 311 रन बनाए हैं जिसमें 3 अर्धशतक शामिल है। वेस्टइंडीज के खिलाफ T20 में डेविड वॉर्नर का सर्वाधिक स्कोर 67 रन है।
वेस्टइंडीज के खिलाफ T20 में विराट कोहली के आंकड़े-

Copyright Holder: CRIC TIMES
विराट कोहली ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 9 T20 मैच खेले हैं जिनकी 8 पारियों में 45.42 की औसत और 139.47 की स्ट्राइक रेट से 318 रन बनाए हैं जिसमें 3 अर्धशतक शामिल है। वेस्टइंडीज के खिलाफ T20 में विराट कोहली का सर्वाधिक स्कोर नाबाद 89 रन है।
विराट, वॉर्नर और टेलर ने WI के खिलाफ खेले हैं लगभग बराबर T20, देखें कौन है सबसे खतरनाक विराट, वॉर्नर और टेलर ने WI के खिलाफ खेले हैं लगभग बराबर T20, देखें कौन है सबसे खतरनाक Reviewed by Cricket Speed on November 21, 2019 Rating: 5
Powered by Blogger.