भारत और बांग्लादेश के बीच 2 टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जा रही है जिसमें भारत ने पहला टेस्ट मैच जीतकर 1-0 की बढ़त बनाई हुई है। इस टेस्ट सीरीज का दूसरा और आखिरी टेस्ट मैच कोलकाता के ईडन गार्डन में 22 नवंबर से खेला जाएगा। यह मैच डे नाइट टेस्ट मैच है और भारतीय समय अनुसार दोपहर 1:00 बजे से शुरू होगा। आज हम आपको उन 4 भारतीय खिलाड़ियों के बारे में बताने वाले हैं जो दूसरे टेस्ट मैच में भारत की जीत पक्की कर सकते हैं।
1. रोहित शर्मा-
Copyright Holder: CRIC TIMES
रोहित शर्मा के टेस्ट आंकड़े ईडन गार्डंस में शानदार है। ईडन गार्डंस में रोहित ने 2 टेस्ट मैच खेले हैं जिनकी 3 पारियों में 87.00 की औसत से 261 रन बनाए हैं जिसमें 1 शतक और 1 अर्धशतक शामिल हैं। ईडन गार्डंस में रोहित शर्मा का सर्वाधिक स्कोर 177 रन है।
2. रविचंद्रन अश्विन-
Third party image reference
रविचंद्रन अश्विन ने ईडन गार्डंस के मैदान में बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में शानदार प्रदर्शन किया है। इस मैदान पर रविचंद्रन अश्विन ने 5 टेस्ट मैचों की 8 पारियों में 282 रन बनाए हैं जिसमें 1 शतक और 1 अर्धशतक शामिल है। गेंदबाजी में रविचंद्रन अश्विन ने 5 मैचों की 9 पारियों में 18 विकेट लिए है।
3. मोहम्मद शमी-
Copyright Holder: CRIC TIMES
मोहम्मद शमी घरेलू क्रिकेट पश्चिम बंगाल की तरफ से खेलते हैं जिस वजह से ईडन गार्डंस उनका घरेलू मैदान है और उनके आंकड़े इस मैदान पर जबरदस्त है। मोहम्मद शमी ने ईडन गार्डंस में 3 टेस्ट मैच खेले हैं जिनकी 6 पारियों में 17.52 की औसत से 21 विकेट लिए हैं।
4. मयंक अग्रवाल-
Copyright Holder: CRIC TIMES
मयंक अग्रवाल ने पिछले टेस्ट मैच में 243 रनों की पारी खेली थी और इस साल वह जबरदस्त फॉर्म में है। मयंक अग्रवाल ने 2019 में 7 टेस्ट मैच खेले हैं जिनमें 3 शतक और 2 अर्धशतक की मदद से 740 रन बनाए हैं।
दूसरे टेस्ट में भारत की जीत पक्की कर सकते है यह 4 खिलाड़ी, ईडन गार्डंस में है शानदार रिकॉर्ड
Reviewed by Cricket Speed
on
November 21, 2019
Rating:



