भारत की क्रिकेट टीम ने टेस्ट क्रिकेट में अपना सबसे बड़ा स्कोर साल 2016 में बनाया था। ये रिकॉर्ड भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ चेन्नई में हुए टेस्ट मैच में बनाया था।
Third party image reference
इस मैच में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया था। उन्होंने इस दौरान अपनी पहली पारी में 477 रन का स्कोर खड़ा किया था।
भारत की बल्लेबाजी
Third party image reference
भारत के लिए इस मैच में ओपनर केएल राहुल ने 199 रन की पारी खेली थी। मैच के सबसे बड़े हीरो रहे करुण नायर, जिन्होंने अपने करियर के सिर्फ तीसरे टेस्ट में तिहरा शतक जड़ दिया।
Third party image reference
नायर ने इस दौरान 381 गेंद में 303 रन की नाबाद पारी खेली, जिसमें 32 चौके और 4 छक्के शामिल रहे। ये भारत के टेस्ट इतिहास में तीसरा तिहरा शतक था।
Third party image reference
भारत ने 7 विकेट के नुकसान पर 759 रन का स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में इंग्लैंड की टीम दूसरी पारी में 207 रन पर ढेर हो गई, और इस तरह भारत को पारी और 75 रन से जीत मिल गई।
रिकॉर्ड लिस्ट
Third party image reference
भारत के लिए सबसे बड़ी पारी खेलने के मामले में वीरेंद्र सहवाग सबसे आगे हैं। सहवाग ने साउथ अफ्रीका के विरुद्ध 319 रन बनाए थे। उनका ये रिकॉर्ड आज भी कायम है।
आपके अनुसार कौन सा खिलाड़ी सहवाग का ये रिकॉर्ड तोड़ सकता है, कमेंट सेक्शन में बताएं।
जब भारत ने टेस्ट में ठोके थे 759 रन, इस धुरंधर ने जड़ा था तिहरा शतक, देखें रिकॉर्ड लिस्ट
Reviewed by Cricket Speed
on
November 21, 2019
Rating:




