बुमराह vs उमेश: 2019 में दोनों ने खेले हैं 3 टेस्ट, किसने की घातक गेंदबाजी, देखें आंकड़े


Copyright Holder: CRIC TIMES
जसप्रीत बुमराह और उमेश यादव दोनों भारत के दिग्गज तेज गेंदबाज है। जसप्रीत बुमराह चोट की वजह से फिलहाल भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं और उनकी जगह उमेश यादव को भारतीय टीम में मौका मिला है। जसप्रीत बुमराह और उमेश यादव ने 2019 में 3-3 टेस्ट मैच खेले हैं। आज हम आंकड़ों के अनुसार जानेंगे इन दोनों में से किसने 2019 में सबसे घातक गेंदबाजी की है।
2019 में जसप्रीत बुमराह के टेस्ट क्रिकेट में आंकड़े-

Copyright Holder: CRIC TIMES
जसप्रीत बुमराह ने 2019 में 3 टेस्ट मैच खेले हैं जिनकी 6 पारियों में 13.14 की औसत और 2.14 की इकॉनमी से 14 विकेट लिए हैं। इस दौरान जसप्रीत बुमराह ने 2 बार 5 विकेट लिए हैं और उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 7/58 रहा है। जसप्रीत बुमराह ने 3 टेस्ट मैचों में से 1 टेस्ट मैच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला है और 2 टेस्ट मैच वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले हैं।
2019 में उमेश यादव के टेस्ट क्रिकेट में आंकड़े-

Copyright Holder: CRIC TIMES
उमेश यादव ने 2019 में 3 टेस्ट मैच खेले हैं जिनकी 6 पारियों में 15.46 की औसत और 3.43 की इकॉनमी से 15 विकेट लिए हैं और इस दौरान उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 6/59 रहा है। उमेश यादव ने 3 टेस्ट मैचों में से 2 टेस्ट मैच दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले हैं और 1 टेस्ट मैच बांग्लादेश के खिलाफ खेला है।
बुमराह vs उमेश: 2019 में दोनों ने खेले हैं 3 टेस्ट, किसने की घातक गेंदबाजी, देखें आंकड़े बुमराह vs उमेश: 2019 में दोनों ने खेले हैं 3 टेस्ट, किसने की घातक गेंदबाजी, देखें आंकड़े Reviewed by Cricket Speed on November 18, 2019 Rating: 5
Powered by Blogger.