बांग्लादेश के खिलाफ भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल ने अपने टेस्ट करियर का दूसरा दोहरा शतक लगाया। इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन मयंक अग्रवाल ने शानदार दोहरा शतक लगाकर इतिहास रच दिया।
Third party image reference
मयंक के दोहरे शतक के चलते भारतीय टीम को बांग्लादेश के खिलाफ न सिर्फ बड़ी बढ़त मिल गई, बल्कि अपनी बेहतरीन पारी में मयंक अग्रवाल ने कई सारे विश्व कीर्तिमान भी स्थापित कर लिए।
1. सबसे कम टेस्ट पारियों में 2 दोहरे शतक लगाने के मामले में मयंक ने ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज सर डॉन ब्रैडमैन का रिकॉर्ड तोड़ा। ब्रैडमैन ने 13 पारियों के बाद दो दोहरे शतक लगाए थे, वहीं मयंक ने महज 12 पारियों में यह उपलब्धि हासिल की।
Third party image reference
2. भारतीय सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल का 2019 में यह दूसरा दोहरा शतक है। यह ऐसा दूसरा मौका है जब भारतीय ओपनर ने एक साल में 2 दोहरे शतक टेस्ट में बनाये। वीरेंद्र सहवाग ने 2008 में यह कारनामा किया था।
Third party image reference
3. लगातार चार टेस्ट में किसी भी टीम के लिए द्वारा व्यक्तिगत 200 का स्कोर बनाने का यह पहला रिकॉर्ड है। भारत के लिए पिछले 4 टेस्ट मैच में क्रमशः मयंक 215, कोहली 254*, रोहित 212 और अब मयंक 200+ का नाम शामिल है।
4. विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप में 2 दोहरे शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बने मयंक।
Third party image reference
5. बांग्लादेश के खिलाफ दोहरा शतक जड़ने वाले तीसरे भारतीय बने मयंक, उनसे पहले सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली बांग्लादेश के खिलाफ दोहरा शतक बना चुके हैं।
6. मयंक ऐसे सिर्फ दूसरे भारतीय बल्लेबाज हैं जिन्होंने अपना दोहरा शतक छक्का लगाकर पूरा किया। मयंक से पहले रोहित ने पिछले ही टेस्ट मैच में यह कीर्तिमान बनाया था।
मयंक ने रचा इतिहास, दोहरे शतक में बनाये 6 विश्व कीर्तिमान, टूटा ब्रैडमैन का बड़ा रिकॉर्ड
Reviewed by Cricket Speed
on
November 15, 2019
Rating:



