दोस्तों 2019 में बल्लेबाज टेस्ट क्रिकेट में वनडे क्रिकेट के अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे हैं जिस वजह से हमें टेस्ट क्रिकेट में कई चौके छक्के देखने को मिल रहे हैं। भारत और बांग्लादेश के बीच इंदौर में खेले गए टेस्ट मैच में भारत ने पहली पारी में 13 छक्के लगाए थे जिसमें से 8 छक्के मयंक अग्रवाल ने लगाए थे। इस साल टेस्ट क्रिकेट में अब तक 276 छक्के लगे हैं। आज हम आपको उन टीमों के बारे में बताने वाले हैं जिन्होंने सबसे अधिक छक्के लगाए हैं।
1. भारत-
Copyright Holder: CRIC TIMES
भारत ने 2019 में अब तक 7 टेस्ट मैच खेले हैं जिसमें उसने 470 चौके और 68 छक्के लगाए हैं। भारत की तरफ से रोहित शर्मा ने सबसे अधिक 19 छक्के और मयंक अग्रवाल ने 18 छक्के लगाए हैं।
2. वेस्टइंडीज-
Third party image reference
वेस्टइंडीज ने 2019 में अब तक 5 टेस्ट मैच खेले हैं जिसमें उसने 218 चौके और 33 छक्के लगाए हैं। वेस्टइंडीज की तरफ से जेसन होल्डर ने सबसे अधिक 8 छक्के और शिमरॉन हेटमायर ने 5 छक्के लगाए हैं।
3. इंग्लैंड-
Copyright Holder: CRIC TIMES
इंग्लैंड ने 2019 में 9 टेस्ट मैच खेले हैं जिसमें उसने 478 चौके और 32 छक्के लगाए हैं। इंग्लैंड की तरफ से बेन स्टोक्स ने सबसे अधिक 15 छक्के लगाए हैं।
4. न्यूजीलैंड-
Copyright Holder: CRIC TIMES
न्यूजीलैंड ने 2019 में अब तक 4 टेस्ट मैच खेले हैं जिसमें उसने 188 चौके और 28 छक्के लगाए हैं। न्यूजीलैंड की तरफ से कॉलिन डी ग्रैंडहोम ने सबसे अधिक 10 छक्के लगाए हैं।
Copyright Holder: CRIC TIMES
5. अफगानिस्तान- 25 छक्के
6. दक्षिण अफ्रीका- 23 छक्के
7. श्रीलंका- 22 छक्के
8. बांग्लादेश- 21 छक्के
9. ऑस्ट्रेलिया- 17 छक्के
10. पाकिस्तान- 4 छक्के
2019 में सबसे अधिक टेस्ट छक्के लगाने वाली टॉप-10 टीमें, भारत के आसपास भी नहीं है कोई
Reviewed by Cricket Speed
on
November 18, 2019
Rating:




