Third party image reference
ऑस्ट्रेलिया ने पहले क्रिकेट टेस्ट मैच में पाकिस्तान को पारी और 5 रनों के बड़े अंतर से हरा दिया है। ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में पाकिस्तान को 240 रन पर ऑलआउट करने के बाद दूसरी पारी में 335 रन पर समेट दिया।
Third party image reference
ऑस्ट्रेलिया की ओर से गेंदबाजी में मिशेल स्टार्क, जोश हेजलवुड और पैट कमिंस ने पाकिस्तानी बल्लेबाजी की बखिया उधेड़ दी। पहली पारी में स्टार्क ने 52 रन देकर 4 विकेट लिए जबकि कमिंस को 3 और हेजलवुड को 2 विकेट मिले। इसके बाद दूसरी पारी में स्टार्क को 3, कमिंस को 2 और हेजलवुड को 4 विकेट मिले। ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज मारनस लबसचगने को उनकी 185 रनों की बेहतरीन पारी के चलते मैन ऑफ द मैच अवार्ड दिया गया।
Third party image reference
पाकिस्तान को यह गाबा मैदान पर 6 टेस्ट मैचों में 5वीं हार है। यहां पाकिस्तान ने एक टेस्ट मैच ड्रा खेला है। टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया की जीत के साथ ICC विश्व टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में बड़ा बदलाव हुआ है।
आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल पर नजर डाली जाए तो जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया अब भारतीय टीम के बाद नंबर 2 पर आ गई है।
Third party image reference
ऑस्ट्रेलिया को जीत के साथ 60 अंक मिले हैं। अब ऑस्ट्रेलिया के 116 पॉइंट्स हो गए हैं। नंबर एक पर भारतीय टीम बनी हुई है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बाद तीसरे, चौथे व पांचवे स्थान पर क्रमशः न्यूजीलैंड, श्रीलंका व इंग्लैंड की टीम है। पाकिस्तान की टीम इस समय छठे स्थान पर है। पाकिस्तान के बाद सातवें स्थान पर वेस्टइंडीज, आठवें स्थान पर दक्षिण अफ्रीका और नोवें स्थान पर बांग्लादेश की टीम है।
जीत के बाद ऑस्ट्रेलिया ICC टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में भारत के करीब, देखें समीकरण
Reviewed by Cricket Speed
on
November 23, 2019
Rating:



