दोस्तों जैसा की आप जानते ही होंगे कि भारत और वेस्टइंडीज के बीच अगले महीने से शुरू होने वाली टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है I इस दौरान चयनकर्ताओं ने कुछ हैरान करने वाले फैसले भी लिए है I
google
इस दौरान सबसे बड़ा चौंकाने वाला फैसला यह रहा कि युवा विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन को बिना मौका दिए ही टीम से बाहर कर दिया I
google
आपको बता दें कि संजू को हाल ही में बांग्लादेश के खिलाफ हुई टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया था लेकिन उन्हें इस सीरीज की प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं दी गई I ऐसे में फैन्स को उम्मीद थी कि वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए उन्हें टीम में जगह दी जाएगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ I
google
अब इस पूरे मामले के बाद इस युवा विकेटकीपर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर के माध्यम से अपनी प्रतिक्रिया दी है I
twitter
कभी-कभी चुप्पी ही सबसे अच्छा जवाब होता है और संजू सैमसन ने टी20 टीम से बाहर किये जाने के बाद ठीक वैसा ही किया। सैमसन ने अपनी भावनाओं को व्यक्त करने के लिए ट्विटर का सहारा लिया। उन्होंने ट्विटर पर हँसते हुए चेहरे वाला एक स्माइली पोस्ट किया I
google
दोस्तों उनके इस ट्वीट को देखकर, कोई भी कह सकता है कि अपने दुख को व्यक्त करने के लिए उनके पास शब्द नहीं थे इसलिए उन्हें बस एक मुस्कुराते हुए स्माइली पोस्ट किया।
दोस्तों आपकी इस बारे मेक्या राय है, हमें कमेंट कर के जरुर बताये I अधिक जानकारी के लिए हमें फॉलो करना ना भूलें I
टी20 टीम से निकाले जाने पर संजू सैमसन ने दी कुछ ऐसी प्रतिक्रिया, जानकर होगी हैरानी
Reviewed by Cricket Speed
on
November 22, 2019
Rating:




