भारत और बांग्लादेश के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में ऐतिहासिक डे-नाइट टेस्ट मैच में अभी तीन दिन का खेल बाकी है। बांग्लादेश की टीम ने टेस्ट मैच के दूसरे दिन के खेल की समाप्ति तक अपनी दूसरी पारी में 152/6 का स्कोर बनाया था।
Third party image reference
अब टेस्ट मैच के तीसरे दिन ही बांग्लादेश की टीम की बड़ी हार लगभग तय है। कोहली की कप्तानी में भारतीय टीम अब एक ओर टेस्ट सीरीज जीत के साथ इतिहास रचने के करीब है। भारत की जीत के साथ कप्तानी में कोहली एक साथ दो बड़े कीर्तिमान अपने नाम कर लेंगे।
1. एक पारी के अंतर से सबसे ज्यादा टेस्ट मुकाबले जीतने के रिकॉर्ड में कोहली पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी की बराबरी कर लेंगे। धोनी ने बतौर भारतीय कप्तान 9 दफा विपक्षी टीम को पारी के अंतर से हराया है।
Copyright Holder: Khel Wala
2. कप्तान के तौर पर अधिकांश टेस्ट जीत के रिकॉर्ड में कोहली बांग्लादेश के खिलाफ दूसरा टेस्ट जीतकर ऑस्ट्रेलिया के एलेन बॉर्डर के 32 जीत के रिकॉर्ड को तोड़ देंगे। कप्तान के तौर पर सबसे ज्यादा टेस्ट जीत का रिकॉर्ड दक्षिण अफ्रीका के ग्रीम स्मिथ (53 जीत) के नाम दर्ज है।
Third party image reference
3. जीत के बाद कोहली को अगर मैन ऑफ द मैच अवार्ड मिलता है तो वह टेस्ट में सबसे ज्यादा मैन ऑफ द मैच अवार्ड जीतने के मामले में अनिल कुंबले (10 बार) की बराबरी पर आ जायेंगे। भारतीय खिलाड़ियों में सबसे ज्यादा मैन ऑफ द मैच बनने का रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर (14 बार) के नाम है।
14 बार - सचिन तेंदुलकर
11 बार - राहुल द्रविड़
10 बार - अनिल कुंबले
09 बार - विराट कोहली।
दूसरा टेस्ट: जीत के साथ कप्तानी में कोहली रच देंगे इतिहास, धोनी का बड़ा रिकॉर्ड होगा बराबर
Reviewed by Cricket Speed
on
November 23, 2019
Rating:


