वेस्टइंडीज और अफगानिस्तान के बीच हाल ही में लखनऊ में वनडे सीरीज खेली गई है। इस सीरीज के तीसरे मैच में वेस्टइंडीज ने अफगानिस्तान को 5 विकेट से हराया। इसके साथ ही वेस्टइंडीज ने इस सीरीज में 3-0 से जीत दर्ज कर ली। इस मैच में पोलार्ड ने तूफानी बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया।
Third party image reference
इस मैच में बेहतरीन बल्लेबाजी करने वाले शाई होप को मैन ऑफ़ द मैच का ख़िताब मिला। वहीं रोस्टन चेज को सीरीज में उनके जबरदस्त प्रदर्शन के दम पर मैन ऑफ़ द सीरीज का खिताब मिला। इसके बाद कप्तान किरोन पोलार्ड ने जीत के ऊपर अपनी ख़ुशी जताई, और विजेता कप्तान के रूप में ट्रॉफी हासिल की।
Third party image reference
इसके बाद जब पूरी टीम ट्रॉफी के साथ तस्वीर के लिए साथ आई, तो एक अद्भुत नजारा देखने को मिला।
Copyright Holder: Cricket Today
दरअसल इस दौरान पोलार्ड ने टीम के सभी युवा खिलाड़ियों को ट्रॉफी के पास आगे आने को कहा।
Copyright Holder: Cricket Today
इसके बाद पोलार्ड खुद पीछे चल दिए। पोलार्ड का युवा खिलाड़ियों के लिए ये सम्मान बेहद सराहनीय रहा। गौरतलब है कि भारतीय क्रिकेट टीम में भी ये प्रथा काफी समय से चली आ रही है।
Copyright Holder: Cricket Today
सबसे पहले धोनी की कप्तानी में युवा खिलाड़ियों को ट्रॉफी देने का चलन शुरू हुआ था। इसके बाद विराट कोहली और रोहित शर्मा की कप्तानी में भी ये देखने को मिला। ऐसे में ये क्रिकेट फैंस के लिए भी काफी अच्छा अनुभव रहा है।
वेस्टइंडीज की सीरीज जीत के बाद दिखा अद्भुत नजारा, हर कोई रह गया हैरान, जानकर खुश होंगे आप
Reviewed by Cricket Speed
on
November 12, 2019
Rating:




