वेस्टइंडीज ने अफगानिस्तान के खिलाफ लखनऊ में खेली जा रही वनडे सीरीज में 3-0 से जीत दर्ज कर ली है। इस मैच में वेस्टइंडीज के कप्तान किरोन पोलार्ड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया था।
अफ़ग़ानिस्तान की बल्लेबाजी
Third party image reference
अफगानिस्तान की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 249 रन बनाए। उनके लिए असगर अफगान ने 85 गेंद में सबसे ज्यादा 86 रन बनाए। अंत में मोहम्मद नबी ने भी शानदार पारी खेलते हुए 66 गेंद में नाबाद 50 रन बनाए, जिसमें 3 चौके और 1 छक्का शामिल रहा।
होप का धमाकेदार शतक
Third party image reference
इस लक्ष्य के जवाब में वेस्टइंडीज के लिए ओपनर बल्लेबाज शाई होप ने बेहतरीन शतक जड़ दिया। उन्होंने 145 गेंद में नाबाद 109 रन की पारी खेली, जिसमें 8 चौके और 3 छक्के शामिल रहे। टीम के लिए नंबर-6 पर खेलने आए कप्तान किरोन पोलार्ड ने सिर्फ 26 गेंद में 32 रन की शानदार पारी खेली।
Third party image reference
इस दौरान पोलार्ड ने तूफानी अंदाज में लगातार 3 गेंद पर 4,6,6 के स्कोर भी बनाए।
Third party image reference
इससे उन्होंने अपना टी-20 अंदाज भी दिखाया।
Third party image reference
वेस्टइंडीज ने 48.4 ओवर में इस मैच को 5 विकेट से जीत लिया।
Third party image reference
शाई होप को उनकी शतकीय पारी के लिए मैन ऑफ़ द मैच चुना गया।
Third party image reference
रोस्टन चेज को मैन ऑफ़ द सीरीज का ख़िताब मिला।
Third party image reference
ये 5 बड़े रिकॉर्ड टूटे
Third party image reference
1.शाई होप वेस्टइंडीज के वनडे इतिहास में 50 की औसत दर्ज करने वाले पहले बल्लेबाज बने।
Third party image reference
2.अफगानिस्तान को अपने वनडे इतिहास में पहली बार क्लीन स्वीप से हार का सामना करना पड़ा है।
3.शाई होप ने वनडे में बतौर ओपनर सर्वाधिक औसत का रिकॉर्ड बनाया है।
Third party image reference
इसके अलावा उन्होंने 2019 में सर्वाधिक रन के रिकॉर्ड में बाबर आजम को पछाड़ते हुए चौथा स्थान हासिल कर लिया
पोलार्ड ने वनडे को बनाया टी-20, होप का धमाकेदार शतक, नबी का भी धमाल, टूटे 5 महारिकॉर्ड
Reviewed by Cricket Speed
on
November 12, 2019
Rating:










