सुबह 9.30 बजे से पहला टेस्ट, नई ओपनिंग जोड़ी संभव, रोहित महारिकॉर्ड के करीब, देखें टॉप-10

भारत और बांग्लादेश के बीच टेस्ट सीरीज की शुरुआत 14 नवम्बर से हो रही है। इस सीरीज का पहला मैच इंदौर के होलकर स्टेडियम में खेला जाएगा।

Copyright Holder: Cricket Today
इस मैच का लाइव प्रसारण सुबह 9.30 बजे से स्टार स्पोर्ट्स और हॉटस्टार पर देखा जा सकेगा। इस मैच के लिए भारत की संभावित XI की जानकारी आगे दी गई है।

नई जोड़ी कर सकती है ओपनिंग


Third party image reference
इस मैच में भारत की तरफ से रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग में शुभमन गिल को मौका मिल सकता है। ऐसे में मयंक अग्रवाल को आराम दिया जा सकता है। शुभमन गिल जैसे युवा प्रतिभाशाली बल्लेबाज को विदेशी दौरे से पहले इस सीरीज में आजमाना एक अहम निर्णय साबित हो सकता है।

भारत की संभावित XI


Copyright Holder: Cricket Today
रोहित शर्मा, शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, रिद्धिमान साहा, रविन्द्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, उमेश यादव, ईशांत शर्मा, मोहम्मद शमी

रोहित महारिकॉर्ड के करीब


Copyright Holder: Cricket Today
इस मैच में भारत के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा के पास एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम करने का मौका होगा। वो अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 400 छक्के लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन सकते हैं। इसके लिए उन्हें सिर्फ 2 छक्कों की जरुरत है। रोहित ने अब तक 355 मैचों में 13339 रन बनाए हैं, और वो 398 छक्के जड़ चुके हैं। वो एक छक्का जड़ते ही ब्रैंडन मैकुलम को पीछे छोड़ देंगे।
सुबह 9.30 बजे से पहला टेस्ट, नई ओपनिंग जोड़ी संभव, रोहित महारिकॉर्ड के करीब, देखें टॉप-10 सुबह 9.30 बजे से पहला टेस्ट, नई ओपनिंग जोड़ी संभव, रोहित महारिकॉर्ड के करीब, देखें टॉप-10 Reviewed by Cricket Speed on November 12, 2019 Rating: 5
Powered by Blogger.