बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में भारतीय टीम बेहद मजबूत स्थिति में हैं। भले हरफनमौला खिलाड़ी रविंद्र जडेजा को मैच में बतौर गेंदबाज ज्यादा गेंदबाजी का मौका न मिला हो लेकिन बतौर बल्लेबाज उन्होंने एक बार फिर जमकर रन बरसाए।
Third party image reference
इंदौर के होल्कर स्टेडियम में बांग्लादेश की पूरी टीम को पहली पारी में 150 के स्कोर पर आउट करने के बाद करने के बाद भारत की टीम ने तीसरे दिन के खेल की शुरुआत से पहले तक 493/6 रन स्कोर कर लिए थे। उस समय रविंद्र जडेजा 60* रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं।
Third party image reference
रविंद्र जडेजा के साल 2019 में टेस्ट बल्लेबाजी आंकड़े देखें तो यहां उनका प्रदर्शन अभी तक बेहद जबरदस्त रहा है। यहां पिछली 9 टेस्ट पारियों में जडेजा ने 428 रन बनाए हैं। इस दौरान जडेजा का बल्लेबाजी औसत 71.33 का रहा है।
Third party image reference
अपनी 9 टेस्ट पारियों में जडेजा ने क्रमशः 81, 01*, 58, 16, 40, 30*, 91, 51 और 60* रन स्कोर किये हैं। यहां गौर करने वाली बात यह है कि जडेजा 3 मौकों पर नाबाद रहे हैं और उन्होंने 4 दफा 50 या इससे ज्यादा का स्कोर अपनी पारी में किया है।
- रविंद्र जडेजा के इन आंकड़ों से पता चलता है कि टीम इंडिया के लिए वे इस साल टेस्ट क्रिकेट में गेंदबाजी के साथ साथ बल्लेबाजी में कितने कारगर रहे हैं।
इस साल रविंद्र जडेजा ने 9 टेस्ट पारियों में बना डाले इतने रन, आंकड़े हैरान करने वाले
Reviewed by Cricket Speed
on
November 15, 2019
Rating:


