एक समय पर था टी-20 का बेहद खतरनाक बल्लेबाज, लेकिन फिर किस्मत ने खेला ऐसा खेल, जानें कहानी

ल्यूक राइट को टी-20 क्रिकेट के दिग्गज खिलाड़ियों में माना जाता रहा है। हालांकि राइट का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर ज्यादा समय तक नहीं चल पाया, लेकिन इस छोटे क्रिकेट करियर में उन्होंने जबरदस्त ऑलराउंडर के रूप में अपनी पहचान बनाई।


Third party image reference
राइट ने इंग्लैंड अलावा घरेलू टीमों के लिए शानदार प्रदर्शन किया। इसी क्रम में हम आपको ल्यूक राइट के क्रिकेट जीवन से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें बताने जा रहे हैं।

साल 2007 में किया था डेब्यु



Third party image reference
ल्यूक राइट का जन्म 7 मार्च 1985 को लीसेस्टरशायर, इंग्लैंड में हुआ था। उन्होंने साल 2007 में भारत के विरुद्ध अपना पहला मैच खेला था। ल्यूक राइट ने साल 2004 में इंग्लैंड की अंडर -19 टीम में अपनी जगह बनाई थी, जिसके बाद वो 2007 में इंग्लैंड की अंतर्राष्ट्रीय टीम में जगह बनाने में कामयाब रहे।

राइट के भाई भी खेल चुके हैं इंग्लैंड के लिए क्रिकेट



Third party image reference
ल्यूक राइट के बड़े भाई एशले राइट ने भी इंग्लैंड के लिए प्रथम श्रेणी क्रिकेट में हिस्सा लिया है।

इस तरह हुए अंतर्राष्ट्रीय टीम से दूर

राइट साल 2009 और 2010 के टी-20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड की टीम का हिस्सा थे। हालांकि इसके बाद उनकी फॉर्म में गिरावट आई, और चयनकर्ताओं ने उनपर विश्वास कम दिखाना शुरू कर दिया। इस वजह से राइट जल्द ही इंग्लैंड की अंतर्राष्ट्रीय टीम से बाहर हो गए।

ल्यूक ने क्रिकेट टूर में की थी शादी



Third party image reference
साल 2009 में जब इंग्लैंड की टीम न्यूजीलैंड के दौरे पर थी, तब ल्यूक रेबेका से मिले। ल्यूक ने इसी न्यूजीलैंड दौरे के दौरान रेबेका से सगाई भी रचाई थी। इसके बाद साल 2010 में जब इंग्लैंड की दक्षिण अफ्रीका दौरे पर गई, तो उन्होंने रेबेका से शादी कर ली।
एक समय पर था टी-20 का बेहद खतरनाक बल्लेबाज, लेकिन फिर किस्मत ने खेला ऐसा खेल, जानें कहानी एक समय पर था टी-20 का बेहद खतरनाक बल्लेबाज, लेकिन फिर किस्मत ने खेला ऐसा खेल, जानें कहानी Reviewed by Cricket Speed on November 22, 2019 Rating: 5
Powered by Blogger.