भारत और बांग्लादेश के बीच इस समय 2 मैच की टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच खेला जा रहा है। इस मैच में बांग्लादेश के कप्तान मोमिनुल हक ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। इस दौरान उनके बल्लेबाजों ने एक बार फिर निराश किया, और वो भारतीय गेंदबाजों के सामने विफल रहे। बांग्लादेश ने सिर्फ 38 रन के स्कोर तक अपने 5 विकेट गँवा दिए थे। इसके बाद 60 के स्कोर तक उनका छठा विकेट भी गिर गया। बांग्लादेश की पारी के दौरान 11वें ओवर में एक अद्भुत नजारा देखने को मिला।
रोहित ने लिया अद्भुत कैच, हर कोई रह गया हैरान
Third party image reference
इस दौरान उमेश यादव द्वारा फेंके गए पारी के 11वें ओवर में पहली गेंद पर टीम इंडिया के धुरंधर खिलाड़ी रोहित शर्मा ने एक अद्भुत कैच लपक लिया।
Third party image reference
रोहित उस समय स्लिप में खड़े थे, और उन्होंने डाइव लगाते हुए ये कैच पकड़ा।
Third party image reference
इसके बाद भारत के सभी खिलाड़ी रोहित को इस शानदार कैच के बाद उनके साथ जश्न मनाने लगे।
Third party image reference
इस दौरान कप्तान कोहली समेत बाकी खिलाड़ियों ने रोहित को शाबाशी दी।
Third party image reference
पिछले कुछ समय में रोहित की फिटनेस को लेकर सवाल उठे हैं, लेकिन रोहित हर बार फील्ड पर अपने कारनामों से सबको गलत साबित करते आए हैं।
11वें ओवर में दिखा अद्भुत नजारा, हर कोई रह गया हैरान, पूरा मामला जानकर खुश होंगे आप
Reviewed by Cricket Speed
on
November 22, 2019
Rating:




