भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी टेस्ट विकेटकीपर बल्लेबाज रिद्धिमान साहा को ऋषभ पंत की जगह दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में अंतिम एकादश में जगह दी गई, इससे उनके करियर को नया मोड़ दिया।
google
साहा की टेस्ट टीम में वापसी के बाद वनडे में भी उनको अपनी वापसी की आशा है लेकिन गुरुवार को कप्तान विराट कोहली ने बयान में यह बहुत हद तक साफ कर दिया कि वह सीमित ओवर फॉर्मेट में टीम का हिस्सा नहीं बन पाएंगे।
google
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने शुक्रवार को बांग्लादेश के खिलाफ खेले जाने वाले पहले डे नाइट टेस्ट मैच से पहले मीडिया के सवालों के जवाब दिए। कोहली ने कोलकाता डे नाइट टेस्ट मैच को एक चुनौती करार दिया और यह भी कहा कि वह इस मैच का हिस्सा हैं जो उनके लिए गर्व की बात है।
google
विराट से साहा के लिमिटेड ओवर में टीम का हिस्सा होने पर सवाल पुछा गया, जिसका जवाब देते हुए कप्तान ने साफ कर दिया कि इस वक्त जो टीम का कॉम्बिनेशन है इसको देखते हुए तो इस विकेटकीपर की जगह टीम में बननी मुश्किल है।
google
विराट कोहली ने कहा, यह बेहद मुश्किल सवाल है, क्योंकि वह विश्व स्तरीय कीपर हैं यह सबको पता है। आपको खेल के प्रारूप के हिसाब से जो बेस्ट टीम है वो बनानी होती है। अगर आप साहा की बात करें तो घरेलू क्रिकेट और आईपीएल में उन्होंने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। लेकिन आपको यह बात समझनी होगी कि आईपीएल में 8 टीमें हैं। तो हर टीम में जो भारतीय खिलाड़ी हैं वो खेल रहे हैं। ऐसे में काफी मुश्किल हो जाता है समझना की कौन किससे उपर है छोटे फॉर्मेट में और कौन ज्यादा योगदान कर सकता है।
इस भारतीय विकेटकीपर का टी20 और वनडे करियर खत्म ? विराट कोहली ने अपने बयान से दिया इशारा
Reviewed by Cricket Speed
on
November 21, 2019
Rating:



