243 रनों की पारी में मयंक अग्रवाल ने लगाए इतने छक्के, बना डाले ये 3 विश्व कीर्तिमान

बांग्लादेश के खिलाफ भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल ने 330 गेंदों पर 243 रनों की यादगार पारी खेली। अपनी इस पारी में इन्होंने 28 चौके व 8 छक्के भी लगाये।

Third party image reference
यह टेस्ट क्रिकेट में मयंक अग्रवाल का सर्वश्रेष्ठ निजी स्कोर है। इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन मयंक अग्रवाल ने न सिर्फ टेस्ट करियर का दूसरा दोहरा शतक लगाया बल्कि कई बड़े कीर्तिमान भी अपने नाम किये।
1. साल 2019 में मयंक अग्रवाल अब तक खेले 7 टेस्ट की 10 पारियों में 740 रन बना चुके हैं। वह इस साल टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज हैं।

Copyright Holder: Khel Wala
मयंक अग्रवाल ने यह रन करीब 110 की बल्लेबाजी औसत से बनाये हैं। जिनमें 3 शतक व 3 अर्धशतक भी शामिल है।
2. मयंक ने अपनी पारी में 8 छक्के लगाये। एक टेस्ट पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के रिकॉर्ड में उन्होंने नवजोत सिंह सिद्दू की बराबरी कर ली।

Third party image reference
3. मयंक साल 2019 में अब तक कुल 18 छक्के टेस्ट में लगा चुके हैं। वह इस साल भारत के ही रोहित शर्मा (19) के बाद टेस्ट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज हैं।
243 रनों की पारी में मयंक अग्रवाल ने लगाए इतने छक्के, बना डाले ये 3 विश्व कीर्तिमान 243 रनों की पारी में मयंक अग्रवाल ने लगाए इतने छक्के, बना डाले ये 3 विश्व कीर्तिमान Reviewed by Cricket Speed on November 21, 2019 Rating: 5
Powered by Blogger.