वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज का ऐलान, इन 5 दिग्गजों की वापसी संभव, 1 पावर हिटर का डेब्यू संभव

भारत ने बांग्लादेश को घरेलू टी-20 सीरीज में 2-1 से मात दी है। इस सीरीज की समाप्ति पर दोनों टीमों के मध्य 2 मैच की टेस्ट सीरीज आयोजित होगी। इसके बाद वेस्टइंडीज की टीम भारत में मेजबान टीम के विरुद्ध वनडे एंव टी-20 सीरीज खेलती नजर आएगी।

Copyright Holder: Cricket Today
इन सीरीज में 3 वनडे और 3 टी-20 मैच आयोजित होंगे। टी-20 सीरीज का पहला मैच 6 दिसम्बर को खेला जाएगा।

Third party image reference
इस सीरीज की भारतीय टीम में बड़े बदलाव देखें को मिल सकते हैं।

इन दिग्गजों की वापसी संभव


Third party image reference
इस सीरीज में धुरंधर बल्लेबाज सुरेश रैना की वापसी हो सकती है। रैना का बतौर टी-20 बल्लेबाज रिकॉर्ड बेहद शानदार रहा है।

Third party image reference
इसके अलावा खुद कप्तान विराट कोहली, तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी एंव स्पिनर कुलदीप यादव भी इस टीम में वापसी करने की कतार में संभव हैं।

Third party image reference
मुंबई के लिए घरेलू क्रिकेट में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर रहे सूर्यकुमार यादव को इस सीरीज में डेब्यू का मौका मिल सकता है।
तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह एंव ऑल राउंडर हार्दिक पांड्या की चोट को उबरने में ज्यादा वक्त लगने की आशंका है। इसलिए वो इस सीरीज में शायद ही नजर आएं।

भारत की संभावित टीम


Copyright Holder: Cricket Today
संभावित टीम- रोहित शर्मा, केएल राहुल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, संजू सैमसन, मनीष पांडे, सुरेश रैना, शिवम दुबे, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, भुवनेश्वर कुमार, दीपक चाहर, मोहम्मद शमी
वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज का ऐलान, इन 5 दिग्गजों की वापसी संभव, 1 पावर हिटर का डेब्यू संभव वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज का ऐलान, इन 5 दिग्गजों की वापसी संभव, 1 पावर हिटर का डेब्यू संभव Reviewed by Cricket Speed on November 12, 2019 Rating: 5
Powered by Blogger.