डे-नाइट टेस्ट में कोहली ने रचा इतिहास, बॉर्डर-पोंटिंग को पछाड़ बन गए नंबर 1 बल्लेबाज

भारत और बांग्लादेश के बीच इस समय टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच कोलकाता के मैदान पर खेला जा रहा है। इस मैच में बांग्लादेश के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। बांग्लादेश के बल्लेबाज इस दौरान फ्लॉप साबित हुए और उनकी पूरी टीम 106 रन पर ऑल आउट हो गई। भारत के लिए गेंदबाजी में ईशांत शर्मा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 5 विकेट चटकाए। इसके बाद बल्लेबाजी के लिए भारतीय टीम के युवा सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल जल्दी आउट हो गए, वहीं दूसरे ओपनर रोहित शर्मा ने 21 रन बनाए। रोहित के आउट होने के बाद क्रीज पर आए कप्तान विराट कोहली ने बेहतरीन बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया I

google
विराट ने अपनी इस पारी में शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाया, इस दौरान विराट ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

google
उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में कप्तान के रूप में सबसे तेज 5000 रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। विराट ने बतौर कप्तान 86 पारियों में 5000 टेस्ट रन पूरे किए हैं।

google
इस मामले में उन्होंने रिकी पोंटिंग और एलन बॉर्डर जैसे बल्लेबाजों का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ दिया। पोंटिंग ने ये मुकाम हासिल करने के लिए 97 पारियां खेली थी, वहीं बतौर कप्तान 5000 रन बनाने वाले विराट दुनिया के छठे बल्लेबाज बने हैं।
डे-नाइट टेस्ट में कोहली ने रचा इतिहास, बॉर्डर-पोंटिंग को पछाड़ बन गए नंबर 1 बल्लेबाज डे-नाइट टेस्ट में कोहली ने रचा इतिहास, बॉर्डर-पोंटिंग को पछाड़ बन गए नंबर 1 बल्लेबाज Reviewed by Cricket Speed on November 22, 2019 Rating: 5
Powered by Blogger.