IND-BAN : 31वें ओवर में दिखा अद्भुत नजारा, हर किसी की छूटी हंसी, हुआ कुछ ऐसा

भारत और बांग्लादेश के बीच इस समय टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच खेला जा रहा है I इस मैच में बांग्लादेश की टीम टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 106 रन के स्कोर पर ऑल आउट हो गई I

google
भारत की तरफ से इशांत शर्मा ने सर्वाधिक 5 विकेट चटकाए I इस दौरान बांग्लादेश की पारी के 31वें कुछ ऐसा हुआ, जिसे देखकर सभी भारतीय खिलाड़ियों की हंसी छूट गई I

google
दरअसल बांग्लादेश की पारी का 31वां ओवर मोहम्मद शमी कर रहे है I इस ओवर की तीसरी गेंद को बल्लेबाज अबू जायेद सही तरीके से खेल नहीं पाए और गेंद उनके बल्ले का किनारा लेकर स्लिप में चली गई I

google
स्लिप में खड़े रोहित शर्मा इस कैच को ठीक तरीके से नहीं पकड़ पाए और गेंद उनके हाथ से उछलकर उनके पीछे खड़े चेतेश्वर पुजारा के हाथों में चली गई I इसके बाद रोहित शर्मा को लगा की उन्होंने कैच छोड़ दिया है लेकिन जब उन्हें पता चला कि गेंद उनके साथ से लगकर पुजारा के हाथों में चली गई और बल्लेबाज आउट हो गया I तो उनके चेहरे पर मुस्कुराहट नजर आई I

google
इस पूरी घटना के बाद कप्तान विराट कोहली और रोहित शर्मा समेत सभी भारतीय खिलाड़ी इस बात पर हँसते नजर आये I

google
इसके बाद चेतेश्वर पुजारा रोहित शर्मा को ये बताते नजर आ रहे थे कि उन्होंने गेंद को पकड़ने में क्या गलती कर दी थी I
IND-BAN : 31वें ओवर में दिखा अद्भुत नजारा, हर किसी की छूटी हंसी, हुआ कुछ ऐसा IND-BAN : 31वें ओवर में दिखा अद्भुत नजारा, हर किसी की छूटी हंसी, हुआ कुछ ऐसा Reviewed by Cricket Speed on November 22, 2019 Rating: 5
Powered by Blogger.