11 ओवर के मैच में मुनरो-गप्टिल ने मचाया गदर, टूटा ये महारिकॉर्ड, देखें टॉप-10 लिस्ट

इंग्लैंड और न्यूज़ीलैंड के बीच इस समय 5 मैच की टी-20 सीरीज खेली जा रही है। इस सीरीज के 4 मैचों के बाद दोनों टीमें 2-2 की बराबरी पर थी। इस सीरीज का पांचवा और निर्णायक मैच रविवार 10 नवम्बर को खेला गया। इस मैच से पहले बारिश के कारण देरी हुई, और अंत में मैच 11-11 ओवर का कर दिया गया। इस दौरान इंग्लैंड के कप्तान इओन मॉर्गन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया।

मुनरो-गुप्टिल ने मचाया गदर


Copyright Holder: Cricket Today
पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम के लिए मार्टिन गप्टिल और कॉलिन मुनरो की जोड़ी ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर डाली। इन दोनों ने सिर्फ 5 ओवर में 83 रन की साझेदारी निभा डाली। इस दौरान मार्टिन गप्टिल ने 19 गेंद में अर्धशतक ठोक डाला। वो 20 गेंद में 50 रन बनाकर आउट हुए, जिसमें 3 चौके और 5 छक्के शामिल रहे।

Copyright Holder: Cricket Today
वहीं कॉलिन मुनरो ने 21 गेंद में 46 रन की तूफानी पारी खेली, जिसमें 2 चौके और 4 छक्के शामिल रहे। नंबर-4 पर बल्लेबाजी करने आए टीम सीफर्ट ने भी विस्फोटक अंदाज में खेलते हुए 16 गेंद में 39 रन बना दिए। इस दौरान ने अपनी पारी में 5 छक्के जड़ दिए।

Copyright Holder: Cricket Today
न्यूज़ीलैंड की टीम ने 11 ओवर में 146/5 का स्कोर बना डाला।

टूटा ये महारिकॉर्ड


Third party image reference
कॉलिन मुनरो इस मैच में न्यूज़ीलैंड के टी-20 इतिहास में सबसे तेज 100 टी-20 छक्के पूरे करने वाले बल्लेबाज बन गए। उन्होंने अपने 60वें टी-20 मैच में ये मुकाम हासिल किया, और इस मामले में मार्टिन गप्टिल का रिकॉर्ड तोड़ा।

Third party image reference
वो टी-20 में 100 छक्के जड़ने वाले चौथे बल्लेबाज बने हैं।
11 ओवर के मैच में मुनरो-गप्टिल ने मचाया गदर, टूटा ये महारिकॉर्ड, देखें टॉप-10 लिस्ट 11 ओवर के मैच में मुनरो-गप्टिल ने मचाया गदर, टूटा ये महारिकॉर्ड, देखें टॉप-10 लिस्ट Reviewed by Cricket Speed on November 09, 2019 Rating: 5
Powered by Blogger.