भारत और बांग्लादेश के बीच टी-20 सीरीज चल रही है। इस सीरीज के पहले मैच में बांग्लादेश को 7 विकेट से रोमांचक जीत मिली थी। इस मैच में बांग्लादेश के कप्तान ने टॉस जीतने के बाद भारत को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया।
Third party image reference
इस मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 148 रन का स्कोर बनाया। इसमें शिखर धवन ने सबसे अधिक 41 रन का योगदान दिया। इसके अलावा ऋषभ पंत ने 27 रन और श्रेयस अय्यर ने 22 रन बनाए। इस लक्ष्य के जवाब में बांग्लादेश की टीम ने 19.3 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया।
मुशफिकुर को मिला था मैन ऑफ़ द मैच
मुशफिकुर रहीम को मैच में उनके बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर मैन ऑफ़ द मैच चुना गया था।
मैच में टूटे ये थे 2 रिकॉर्ड
1.इस मैच में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टी-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। इस मामले में उन्होंने विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ दिया।
2.रोहित इस मैच में हिस्सा लेते ही भारत के लिए सबसे अधिक टी-20 मैच खेलने वाले खिलाड़ी बन गए। इस मामले में उन्होंने एमएस धोनी को पीछे छोड़ दिया।
इस मैच के साथ रोहित भारत के लिए बांग्लादेश के विरुद्ध द्विपक्षीय टी-20 सीरीज में कप्तानी करने वाले पहले खिलाड़ी बने।
भारत-बांग्लादेश टी-20 सीरीज के पहले मैच का ऐसा रहा था हाल, पढ़ें पूरी खबर
Reviewed by Cricket Speed
on
November 09, 2019
Rating:
