इंग्लैंड और न्यूज़ीलैंड की टीमों के मध्य फ़िलहाल 5 मैच की टी-20 सीरीज खेली जा रही है। इस सीरीज के 4 मैचों की समाप्ति पर दोनों टीमें 2-2 की बराबरी पर थी। इस सीरीज का अंतिम और निर्णायक मैच रविवार 10 नवम्बर को आयोजित हुआ। इस मैच को बारिश की वजह से 11-11 ओवर का किया गया। इंग्लैंड के कप्तान इओन मॉर्गन ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।
न्यूज़ीलैंड की बल्लेबाजी
Third party image reference
पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की टीम ने 11 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 146 रन बना दिए। टीम के लिए ओपनर बल्लेबाज मार्टिन गप्टिल और कॉलिन मुनरो ने तूफानी साझेदारी निभा डाली। इन दोनों ने सिर्फ 5 ओवर में 83 रन जोड़े। इस दौरान मार्टिन गप्टिल ने 19 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया।
Third party image reference
उन्होंने 20 गेंद में 50 रन बनाए, जिसमें 3 चौके और 5 छक्के शामिल रहे। वहीं कॉलिन मुनरो ने 21 गेंद में 46 रन की जबरदस्त पारी खेली, जिसमें 2 चौके और 4 छक्के शामिल रहे। नंबर-4 पर उतरे टिम सीफर्ट ने मात्र 16 गेंद में 39 रन बना दिए, जिसमें 5 छक्के शामिल रहे।
इंग्लैंड की बल्लेबाजी
Third party image reference
इस लक्ष्य के जवाब में इंग्लैंड ने भी 11 ओवर में 146 ही बनाए। उनके लिए बेयरस्टो ने 18 गेंद में 47 रन ठोक डाले।
Third party image reference
इस तरह ये मैच में टाई हो गया।
Third party image reference
इस 11-11 ओवर के मैच में 292 रन बनने के बाद भी सुपर ओवर से नतीजा निकला।
सुपर ओवर का हाल
Third party image reference
सुपर ओवर में इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 17 रन बनाए।
Third party image reference
इसके जवाब में न्यूज़ीलैंड की टीम 8 रन ही बना पाई। इस तरह इंग्लैंड ने ये मैच जीत लिया।
Third party image reference
मैच में बने ये कीर्तिमान
Third party image reference
1.कॉलिन मुनरो ने इस मैच में न्यूज़ीलैंड के टी-20 इतिहास में सबसे तेज 100 टी-20 छक्के जड़ने का रिकॉर्ड कायम किया। उन्होंने अपने 60वें टी-20 मैच में ये मुकाम दर्ज किया किया, और इसमें मार्टिन गप्टिल का रिकॉर्ड तोड़ दिया।
2.मुनरो ने टी-20 इतिहास में 100 छक्के जड़ने के मामले में विश्व में चौथा बल्लेबाज बनने का कीर्तिमान बनाया।
Third party image reference
3.मॉर्गन इस मैच में इंग्लैंड के लिए 2000 टी-20 रन पूरे करने वाले पहले बल्लेबाज बन गए।
सुपर ओवर में जीता इंग्लैंड, 11 ओवर के मैच में बने 292 रन, जानिए रोमांचक मैच का पूरा हाल
Reviewed by Cricket Speed
on
November 09, 2019
Rating:









