बॉलीवुड के संजू बाबा यानी अभिनेता संजय दत्त की धर्मपत्नी का नाम मान्यता दत्त है। मान्यता दत्त से एक बॉलीवुड अभिनेत्री रह चुकी हैं लेकिन अब वह एक फिल्म निर्माता है। मान्यता से संजय दत्त ने साल 2010 में हिंदू रीति-रिवाज से विवाह रचाया था। बहुत से लोगों को संजय दत्त की पत्नी के बारे में पता है और संजय दत्त के चाहने वाले यह भी जानते हैं कि मान्यता दत्त संजय दत्त की तीसरी पत्नी है। लेकिन बहुत से लोगों को यह नहीं पता है कि संजय दत्त की पत्नी मान्यता दत्त भी इससे पहले एक विवाह कर चुकी है।
Third party image reference
संजय दत्त की वर्तमान पत्नी मान्यता दत्त ने दो शादियां की हैं। संजय दत्त उनके पहले पति नहीं हैं। मान्यता ने साल 2003 में मिराज उर रहमान नामक मुस्लिम शख्स से शादी की थी। यह शख्स पेशे से क्या करता है, इसके बारे में कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है लेकिन जानकारी है कि यह शख्स बहुत ही गिरा हुआ इंसान है। मिराज नशेबाज है और सिनेमा के सितारों से फोन कॉल के जरिए बदतमीजी करने के जुर्म में जेल की हवा भी खा चुका है।
Third party image reference
काफी साल पहले मिराज के साथ मान्यता दत्त का कानूनी रूप से तलाक हो गया था लेकिन मिराज का दावा है कि उनका और मान्यता का अभी तक तलाक ही नहीं हुआ है। सच्चाई क्या है यह मान्यता और मिराज ही जानते होंगे। फिलहाल मान्यता दत्त बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता संजय दत्त की धर्मपत्नी है और एक खुशहाल शादीशुदा जिंदगी जी रही हैं।
Third party image reference
मान्यता दत्त ने संजय दत्त से शादी करने के लिए अपने धर्म को भी बदला है मान्यता दत्त पहले मुस्लिम थी लेकिन अब हिंदू हैं। शादी से पहले यह मान्यता का नाम दिलनवाज था लेकिन शादी के बाद मान्यता पड़ गया। संजय दत्त और मान्यता दत्त के दो बच्चे भी हैं।