17 साल पहले साल 2002 में आई सलमान खान और अक्षय कुमार स्टारर फिल्म 'मुझसे शादी करोगी' में एक गाना था 'कांटा लगा'। कांटा लगा गाने में जो चांद का टुकड़ा था वह शेफाली जरीवाला थीं। 17 साल पहले 2002 में 'कांटा लगा' गाने ने धूम मचा दी थी। इस गाने से शेफाली जरीवाला भी हिट हो गई थी। उसके बाद वो शेफाली जरीवाला रातों रात मशहूर हो गयी थी और उन्हें 'कांटा लगा' गर्ल नाम से जाने जाना लगा था। आज भी उन्हें कांटा लगा गर्ल के नाम से जाना जाता है।
17 साल बाद कांटा लगा गर्ल पूरी तरह से बदल चुकी हैं। 36 साल की शेफाली जरीवाला पहले से अब काफी बदल चुकी हैं। जब कांटा लगा गाने पर इस अभिनेत्री ने परफॉर्म किया था तब उनकी उम्र केवल 19 साल थी। शेफाली जरीवाला इस गाने के आलावा 10-12 और म्यूजिक वीडियो में काम कर चुकी हैं। लेकिन फिर दोबारा लोगों ने उन्हें किसी वीडियो में ज्यादा पसंद नहीं किया। कांटा लगा गाने पर इस अभिनेत्री को जितना पसंद किया गया उतना किसी भी गाने में नहीं पसंद किया गया।
अगर बात करें निजी जिंदगी की, तो करियर के दौरान शेफाली ने साल 2005 में हरमीत गुलजार से विवाह किया था। अफसोस 4 साल तक चलने वाला यह रिश्ता 2009 में खत्म हो गया। उसके बाद साल 2014 में शेफाली ने पराग त्यागी से दूसरी शादी की। पराग और शेफाली की जोड़ी बहुत अच्छी है। दूसरे पति के साथ शेफाली एक खुशहाल शादीशुदा जिंदगी जी रही हैं।