कपिल शर्मा कॉमेडी की दुनिया के बहुत पुराने खिलाड़ी हैं। 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' कपिल शर्मा का पहला टीवी शो था जिसके जरिए वह लोगों को हंसाकर गुदगुदाने का काम करते थे। टीवी के एक समय के बेहद पॉपुलर शो 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' में कपिल की बुआ का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री उपासना सिंह को इसी शो से पहचाना जाता है। उपासना सिंह को रियल नाम से कम बल्कि की कपिल शर्मा की बुआ के रूप में ज्यादा जाना जाता है। कॉमेडी नाइट्स विद कपिल ने ही इन्हें असली पहचान दी है। वर्तमान में कपिल शर्मा के नए शो में उपासना सिंह कपिल की बुआ का किरदार निभाती नहीं हैं लेकिन आज भी लोग उपासना सिंह को कपिल की बुआ कहते हैं।
Third party image reference
आज हम उपासना सिंह की निजी जिंदगी के बारे में बात कर रहे हैं। बहुत कम लोगों को ही पता है की उपासना शादीशुदा हैं। बहुत से लोग तो ऐसा समझते हैं कि उपासना से अभी कुंवारी है। उपासना सिंह के पति का नाम नीरज भरद्वाज है। नीरज भरद्वाज भी एक टीवी अभिनेता है। उन्होंने कुछ खास नहीं लेकिन कुछ टीवी शोज में काम किया है। उपासना सिंह के साथ भी नीरज टीवी शो 'दिल-ए-नादान' में काम कर चुके हैं।
Third party image reference
उपासना सिंह ने नीरज भारद्वाज से साल 2009 में शादी की थी। कुछ सालों बाद ही अनबन के चलते यह दोनों अलग रहने लगे थे। पिछले साल मई महीने में उन्होंने सुलह करते हुए साथ रहना शुरू किया है। शादी के कुछ ही सालों बाद अलग रहने के चलते ही उपासना सेन के पति नीरज भरद्वाज के बारे में बहुत कम लोग ही जानते है।
Third party image reference
उपासना और नीरज एक खुशहाल शादीशुदा जिंदगी जी रहे हैं। अब दोनों कुछ महीनों से साथ रह रहे हैं और दोनों की लाइफ काफी खुश है। दोनों को कई मौकों पर एक साथ शिरकत करते देखा जाता है। उपासना सिंह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं, जहां से वह अक्सर अपने पति के साथ कुछ खूबसूरत तस्वीरों को शेयर करती रहती है। उम्मीद है कि यह जोड़ी हमेशा एक दूसरे के साथ रहेगी।