पहली बार ससुराल पहुंची इस एक्ट्रेस को घर से धक्के मारकर निकाल दिया गया था

बॉलीवुड गलियारों में एक से बढ़कर एक लव स्टोरी हैं, जिसे जानने के लिए फैंस बेताब रहते हैं। इसी सिलसिले में हम एक ऐसी लव स्टोरी को लेकर आए हैं, जो काफी पुरानी हो गई है, लेकिन उसका रस आज भी पहले जैसा ही है। जी हां, हम बात कर रहे हैं रेखा और विनोद की लव स्टोरी की, जिसने अफेयर से लेकर शादी तक खूब सुर्खियां बटोरी थी, लेकिन फिर भी अधूरी रह गई। इतना ही नहीं, शादी के पहले ही दिन रेखा को घर से धक्के मारकर निकाल दिया गया था, जिसके बाद यह मामला ट्रेंड हो गया था। तो चलिए इसी पुरानी मीठी और तीखी याद को आज हम ताज़ा करते हैं। फिल्म 'एक थी रीता' से अपने करियर की शुरुआत करने वाले विनोद मेहरा का अफेयर कई अभिनेत्रियों के साथ रहा और उन्होंने कई शादियां भी की, लेकिन किसी भी शादी में उन्हें सफलता नहीं मिल सकी।




Third party image reference


विनोद मेहरा का फिल्मी करियर काफी अच्छे से चल रहा था, लेकिन उनकी मां चाहती थी कि वे शादी करके घर बसा लें और उन्होंने अपनी मां की पसंद की एक लड़की से शादी कर ली। पहली शादी के ठीक बाद उन्हें हार्ट अटैक आ गया और फिर उनका दिल बिंदिया गोस्वामी पर आ गया, लेकिन यह रिश्ता ज्यादा नहीं चल पाया।




Third party image reference


जेपी दत्ता से की दूसरी शादी


बिंदिया गोस्वामी के बाद विनोद मेहरा ने डायरेक्टर जेपी दत्ता से शादी कर ली, लेकिन यह शादी भी ज्यादा दिनों तक टिक नहीं पाई, जिसके बाद विनोद की ज़िंदगी में रेखा की एंट्री हुई। रेखा के साथ विनोद का रिश्ता काफी ज्यादा गहरा था, लेकिन वक्त को यह रिश्ता रास नहीं आया और बहुत बुरे तरीके से टूट गया। दरअसल, रेखा के साथ विनोद मेहरा ने अफेयर को लेकर खूब सुर्खियां बटोरी और उस समय वे सिंगल भी थे, जिसके बाद उन्होंने रेखा से शादी करने का फैसला किया।




Third party image reference


मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो विनोद मेहरा ने रेखा से कोलकाता में शादी की थी, जिसके बाद वे उन्हें अपने घर ले गए। शादी के बाद जब पहली बार रेखा घर गई, तो उनकी सास का गुस्सा सातवें आसमान पर था और उन्होंने अपनी बहू को गृह प्रवेश के समय ही धक्के मारकर बाहर निकाल दिया, जिसके बाद मामला काफी गंभीर हो गया। विनोद की मां को रेखा पसंद नहीं थी, जिसकी वजह से उन्होंने उन्हें खूब खरी खोटी सुनाई और बाद में जाकर यह रिश्ता टूट गया।


विनोद की लाइफ में हुई किरण की एंट्री




Third party image reference


रेखा के साथ अपनी शादी को विनोद मेहरा ने कभी नहीं स्वीकारा, जिसकी वजह से उनकी तीसरी शादी किरण से मानी जाती है। किरण से शादी करने के बाद उनकी दो साल बाद ही मौत हो गई थी। बता दें कि किरण और विनोद के दो बच्चे हुए, जिसमें बेटा रोहन और बेटी सोनिया, दोनों ही बच्चे एक्टिंग की दुनिया में जुड़े हुए है, लेकिन अपना बड़ा नाम फेम नहीं बना पाए।


पहली बार ससुराल पहुंची इस एक्ट्रेस को घर से धक्के मारकर निकाल दिया गया था पहली बार ससुराल पहुंची इस एक्ट्रेस को घर से धक्के मारकर निकाल दिया गया था

Reviewed by Cricket Speed on August 18, 2019 Rating: 5
Powered by Blogger.