ना फिल्में, ना विज्ञापन और ना ही कोई टीवी शो, तो फिर कैसे चलता है इस अदाकारा का घर? जाने एक क्लिक में

आज के टाइम में तो रेखा को सिर्फ एक बीते जमाने की मशहूर अदाकारा के तौर पर पहचाना जाता है, लेकिन वह फिल्मों में नजर नहीं आती हैं। हालांकि एक टाइम था जब उनका ही सिक्का पूरे बॉलीवुड में चला करता था। बॉलीवुड में अगर कभी सबसे खूबसूरत एक्ट्रेस की मिसाल दी जाएगी तो उसमे शायद सबसे पहला नाम बॉलीवुड एक्ट्रेस रेखा का होगा। उन्होंने एक से बढ़कर एक हिट फिल्मों में काम किया है। वो देखने में बेहद खूबसूरत हैं और उनकी एक्टिंग शानदार है। भारत में उनके लाखों चाहने वाले हैं। वह अब भले ही फिल्मों में नजर ना आती हो लेकिन उनका फिल्म जगत में योगदान भुलाया नहीं जा सकता।




Third party image reference


बीते जमाने की मशहूर अदाकारा हमेशा लाइमलाइट में बनी रहती हैं। वो कई अवार्ड्स शोज और प्रोग्राम्स में शिरकत करती नजर आती हैं। वो अब भी पहले की तरह ही खूबसूरत दिखती हैं और उनकी खूबसूरत तस्वीरें अक्सर वायरल होती रहती हैं। रेखा एक शानदार लाइफ़स्टाइल जीती हैं बावजूद इसके कि वह किसी भी फिल्म या टीवी शो में नजर नहीं आती है। ऐसे में आपके मन में भी ये सवाल आया होगा कि बिना किसी फिल्म में काम किये रेखा इतनी लग्जीरियस ज़िंदगी कैसे जीती हैं। आज हम आपको बताते हैं कि रेखा बिना एक्टिंग किये अपना घर कैसे चलाती हैं।




Third party image reference


गौर कीजिए, रेखा पूरी तरह से फिल्मों से दूर नहीं हुई है। भारत में हर साल सैकड़ों फिल्मों का निर्माण होता है। किसी न किसी फिल्म में वो साल में एक बार नजर आ ही जाती हैं, इसलिए थोड़ी बहुत इनकम उनकी यहीं से हो जाती है। बीते साल रिलीज हुई फिल्म 'यमला पगला दीवाना फिर से' के गाने में भी वह नजर आई। इसके अलावा रेखा कुछ टीवी शो में भी नज़र आती हैं। रेखा को कुछ अवॉर्ड शो में जाने के पैसे भी मिलते हैं। इंडस्ट्री में होने वाले कई अवॉर्ड फंक्शन की शाम को शानदार बनाने के लिए रेखा पहुंचती हैं।




Third party image reference


ग्लैमर जगत की कमाई को छोड़कर बात करें तो, रेखा ने अपने मुंबई और दक्षिण भारत में स्थित घरों को रेंट पर उठा रखा है, इससे भी वो अपनी इनकम बनाती हैं। किराए से उनकी लाखों की इनकम होती है। और तो और रेखा राज्य सभा की सदस्य हैं और सदस्य को सरकार की तरफ से सैलरी मिलती है। यह सब मिलाकर रेखा की हर महीने इतनी कमाई हो जाती है कि उनका घर भी आराम से चल जाता है और वह रानी की तरह जिंदगी भी जीती हैं।


ना फिल्में, ना विज्ञापन और ना ही कोई टीवी शो, तो फिर कैसे चलता है इस अदाकारा का घर? जाने एक क्लिक में ना फिल्में, ना विज्ञापन और ना ही कोई टीवी शो, तो फिर कैसे चलता है इस अदाकारा का घर?

जाने एक क्लिक में Reviewed by Cricket Speed on August 18, 2019 Rating: 5
Powered by Blogger.