साल 2019 में भारतीय टीम अपनी आखिरी टी-20 व वनडे सीरीज वेस्टइंडीज टीम के खिलाफ खेलेगी। यह दोनों सीरीज वेस्टइंडीज टीम के भारत दौरे के अंतर्गत खेली जाएगी।
Copyright Holder: Khel Wala
इस समय भारतीय टीम बांग्लादेश के खिलाफ घर में ही टी-20 सीरीज खेलने में व्यस्त है, जिसमें सीरीज का तीसरा व निर्णायक मुकाबला शाम 07:00 बजे से नागपुर में खेला जाना है। टी-20 सीरीज के बाद टीम इंडिया को बांग्लादेश के खिलाफ दो टेस्ट मैच खेलने है फिर वेस्टइंडीज टीम की मेजबानी करनी है।
Third party image reference
आगामी टी-20 विश्व कप के मद्देनजर अब सभी टीमें ज्यादा से ज्यादा टी-20 मैचों में हिस्सा लेंगी। बीसीसीआई द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार इस साल टीम इंडिया बांग्लादेश के बाद घर में ही वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20 व वनडे सीरीज खेलेगी।
वेस्टइंडीज की टीम भारत दौरे पर दिसंबर माह में तीन टी-20 और तीन मैचों की वनडे सीरीज में भाग लेगी।
वेस्टइंडीज के भारत दौरे का कार्यक्रम:
Copyright Holder: Khel Wala
पहला टी-20 - 6 दिसम्बर 2019, मुंबई
दूसरा टी-20 - 8 दिसम्बर 2019, तिरुवनंतपुरम
तीसरा टी-20 - 11 दिसम्बर 2019, हैदराबाद
पहला वनडे - 15 दिसंबर, चेन्नई
दूसरा वनडे - 18 दिसंबर, विशाखापट्टनम
तीसरा वनडे - 22 दिसंबर, कटक।
दिसंबर में WI करेगी भारत दौरा, खेले जाएंगे इतने टी-20 व वनडे मुकाबले, देखें पूरा कार्यक्रम
Reviewed by Cricket Speed
on
November 09, 2019
Rating:


