तीसरे टी-20 में रोहित तोड़ सकते हैं कोहली का रिकॉर्ड, इतने रन बनाते ही बन जायेंगे नंबर वन

भारत और बांग्लादेश के बीच 3 मैचों की टी-20 इस समय 1-1 से बराबर है। अब इस सीरीज का तीसरा व फाइनल मैच आज नागपुर में खेला जाएगा। यह मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 07:00 बजे से विधर्व क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में दोनों टीमों के बीच होगा।

Third party image reference
विराट कोहली की गैरमौजूदगी में रोहित शर्मा टीम की कमान संभाले हुए हैं। अब तीसरे टी-20 में रोहित शर्मा के पास कोहली के रनों के एक बड़े रिकॉर्ड को तोड़ने या इस रिकॉर्ड के करीब आने का बेहतरीन मौका रहेगा।
नागपुर टी-20 में अगर रोहित 151 रन रन बना लेते हैं तो वह टी-20 क्रिकेट में ओवरऑल सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में भारत के ही विराट कोहली को पीछे छोड़ देंगे।

भारत के लिए सबसे ज्यादा टी-20 रन बनाने वाले खिलाड़ी:


Copyright Holder: Khel Wala
8556 रन - 257 पारी: विराट कोहली
8406 रन - 307 पारी: रोहित शर्मा
8392 रन - 303 पारी: सुरेश रैना
7104 रन - 248 पारी: शिखर धवन
6621 रन - 283 पारी: महेंद्र सिंह धोनी।
अगर रोहित शर्मा टी-20 क्रिकेट में 151 रन और जोड़ लेते हैं तो वह इस प्रारूप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन जायेंगे और भारतीय बल्लेबाजों में नंबर एक पर आ जायेंगे।

Third party image reference
बता दें कि दुनियाभर में टी-20 मुकाबले खेलने वाले क्रिस गेल के नाम इस फॉर्मेट में खेली कुल 387 पारियों के बाद 13068 रन बनाने का रिकॉर्ड दर्ज है। वह टी-20 क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं।A
तीसरे टी-20 में रोहित तोड़ सकते हैं कोहली का रिकॉर्ड, इतने रन बनाते ही बन जायेंगे नंबर वन तीसरे टी-20 में रोहित तोड़ सकते हैं कोहली का रिकॉर्ड, इतने रन बनाते ही बन जायेंगे नंबर वन Reviewed by Cricket Speed on November 09, 2019 Rating: 5
Powered by Blogger.