KBC में पूछा गया 7 करोड़ का क्रिकेट का सवाल, क्या आपको पता है जवाब, जानकर होगी हैरानी

सोनी के प्रसिद्ध टीवी शो केबीसी में कई आम लोगों का करोड़पति बनने का मौका मिलता है। ऐसा ही एक मौका 12 नवम्बर को प्रसारित हुए शो में बिहार के जेल सुपरिटेंडेंट अजित कुमार के पास भी आया। इस दौरान उन्होंने 1 करोड़ तक के सवाल के जवाब सही दिए थे, और फिर उनसे 7 करोड़ का सवाल पूछा गया।

Third party image reference
आइए जानते हैं, ये सवाल क्या था, और इसका सही जवाब क्या था।

7 करोड़ का सवाल


Third party image reference
इस दौरान होस्ट अमिताभ बच्चन ने सवाल पूछा कि " एक ही दिन में दो अलग-अलग टी-20 अंतर्राष्ट्रीय मैचों में 2 अर्धशतक बनाने वाला पहला क्रिकेटर कौन है"।
इसके विकल्प थे - नवरोज मंगल, मोहम्मद हफीज, मोहम्मद शहजाद और शाकिब अल हसन

Third party image reference
इस सवाल को देखने के बाद अजित कुमार ने कुछ देर सोचने के बाद शो को क्विट करने का निर्णय लिया, क्योंकि उन्हें जवाब नहीं पता था। इसके साथ ही उन्होंने 1 करोड़ की राशी जीत ली। इसके बाद अमिताभ ने उन्हें पूछा कि अगर आप खेलते तो कौनसा विकल्प चुनते।

Third party image reference
इस पर अजित कुमार ने नवरोज मंगल उत्तर बताया जो की गलत था। इस सवाल का सही जवाब मोहम्मद शहजाद था। शहजाद ने डेजर्ट टी-20 लीग के एक ही दिन में खेले गए सेमीफाइनल और फाइनल मैच में अर्धशतक जड़े थे।

Third party image reference
खैर इस सवाल का जवाब नहीं मालूम होने के बावजूद अजित कुमार ने इस शो में 1 करोड़ की राशी जीतने में सफलता हासिल की, और इस तरह वो करोड़पति बन गए।
KBC में पूछा गया 7 करोड़ का क्रिकेट का सवाल, क्या आपको पता है जवाब, जानकर होगी हैरानी KBC में पूछा गया 7 करोड़ का क्रिकेट का सवाल, क्या आपको पता है जवाब, जानकर होगी हैरानी Reviewed by Cricket Speed on November 13, 2019 Rating: 5
Powered by Blogger.