पहले टेस्ट में विराट के निशाने पर 4 महारिकॉर्ड, रोहित-स्मिथ को पछाड़ने का मौका, देखें सूची

भारत और बांग्लादेश के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मैच 14 नवम्बर से खेला जाएगा। ये मैच सुबह 9.30 बजे से लाइव प्रसारित किया जाएगा। इस मैच में भारतीय कप्तान विराट कोहली कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं। इसकी जानकारी आगे दी गई है।

Third party image reference
1.विराट कोहली साल 2019 में सर्वाधिक अंतर्राष्ट्रीय रन बनाने वाले बल्लेबाज बन सकते हैं। इस मामले में वो रोहित को पीछे छोड़ सकते हैं।

Copyright Holder: Cricket Today
इस समय विराट के नाम 2047 रन हैं, जबकि रोहित ने 2063 रन बनाए हैं। चूँकि रोहित भी इस मैच में खेल रहे हैं, इसलिए दोनों में इस रिकॉर्ड को लेकर टक्कर होगी।
2. विराट के पास सबसे तेज 70 अंतर्राष्ट्रीय शतक पूरे करने का रिकॉर्ड अपने नाम करने का मौका होगा।

Copyright Holder: Cricket Today
फ़िलहाल उनके नाम 69 अंतर्राष्ट्रीय शतक हैं।
3.विराट अगर शतक जड़ने में कामयाब होते हैं, तो सबसे तेज 27 टेस्ट शतक जड़ने वाले भारतीय बल्लेबाज बन जाएंगे। इस मामले में वो सचिन को पीछे छोड़ सकते हैं।

Third party image reference
इसके अलावा इस शतक से वो स्टीव स्मिथ(26 शतक) को भी टेस्ट शतक के मामले में पीछे छोड़ देंगे।
4.कोहली इस मैच में 32 रन बनाते ही बतौर कप्तान सबसे तेज 5000 टेस्ट रन पूरे करने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे। विराट ने अब तक कप्तान के रूप में 51 मैचों में 63.69 की औसत से 4968 रन बनाए हैं।
पहले टेस्ट में विराट के निशाने पर 4 महारिकॉर्ड, रोहित-स्मिथ को पछाड़ने का मौका, देखें सूची पहले टेस्ट में विराट के निशाने पर 4 महारिकॉर्ड, रोहित-स्मिथ को पछाड़ने का मौका, देखें सूची Reviewed by Cricket Speed on November 13, 2019 Rating: 5
Powered by Blogger.