भारत-बांग्लादेश पहले टेस्ट के बाद आईसीसी ने ताजा टेस्ट बल्लेबाजी रैंकिंग सूची जारी कर दी है। टॉप-10 की सूची में भारत के बल्लेबाजों की रैंकिंग अंकों में बड़ा बदलाव हुआ है।
Third party image reference
मयंक अग्रवाल को टेस्ट रैंकिंग में जबरदस्त फायदा हुआ है। अब वह टेस्ट मैच से पहले जहां 650 अंकों के साथ 18वें स्थान पर थे, वहीं टेस्ट मैच के बाद वे 691 अंक के साथ सीधे 11वें स्थान पर आ गए हैं। इस तरह मयंक अग्रवाल को दोहरे शतक के चलते 41 अंको का फायदा हुआ।
टॉप-10 टेस्ट बल्लेबाजी रैंकिंग में स्टीव स्मिथ (937 अंक) पहले स्थान पर कायम हैं। विराट कोहली (912) दूसरे स्थान पर हैं, जिनको 14 अंकों का नुकसान हुआ है। टॉप-10 बल्लेबाजों में भारत की ओर से चेतेश्वर पुजारा चौथे, अजिंक्य रहाणे पांचवें और रोहित शर्मा दसवें स्थान पर बरकरार हैं।
टॉप-10 बल्लेबाज (टेस्ट):
Copyright Holder: Khel Wala
1 - स्टीव स्मिथ, ऑस्ट्रेलिया, 937 अंक
2 - विराट कोहली, भारत, 912 अंक
3 - केन विलियमसन, न्यूजीलैंड, 878 अंक
4 - चेतेश्वर पुजारा, भारत, 790 अंक
5 - अजिंक्य रहाणे, भारत, 759 अंक
6 - हेनरी निकोल्स, न्यूजीलैंड, 749 अंक
7 - जो रूट, इंग्लैंड, 731 अंक
8 - टॉम लैथम, न्यूजीलैंड, 724 अंक
9 - दिमुथ करुणारत्ने, श्रीलंका, 723 अंक
10 - रोहित शर्मा, भारत, 701 अंक।
Third party image reference
आपको बता दें कि अगर बांग्लादेश के खिलाफ 22 नवंबर को खेले जाने वाले सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच में मयंक अग्रवाल अच्छा प्रदर्शन करते हैं तो वह आईसीसी की टेस्ट बल्लेबाजी रैंकिंग में टॉप-10 में शामिल हो सकते हैं।
एक टेस्ट के बाद इतना बदली मयंक अग्रवाल की ICC रैंकिंग, देखें कोहली-पुजारा व रोहित का स्थान
Reviewed by Cricket Speed
on
November 21, 2019
Rating:


