भारतीय टेस्ट टीम के ओपनर मयंक अग्रवाल इस समय जबरदस्त फॉर्म में हैं। बांग्लादेश के खिलाफ जारी दो मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में दोहरा शतक लगाने के बाद मयंक अग्रवाल की आईसीसी रैंकिंग में जबरदस्त सुधार हुआ है।
Third party image reference
मयंक अग्रवाल ने इंदौर टेस्ट मैच में एकमात्र पारी में 243 रन बनाए थे। 28 वर्षीय मयंक अग्रवाल ने अभी तक भारत के लिए सिर्फ 8 टेस्ट मुकाबले खेले हैं। खास बात यह है कि हर टेस्ट मैच के बाद उनकी टेस्ट बल्लेबाजी रैंकिंग में बड़ा बदलाव देखने को मिला है।
Third party image reference
मयंक अग्रवाल ने कुल 8 टेस्ट मैच अभी तक खेले हैं, प्रत्येक टेस्ट मैच के बाद उनकी टेस्ट बल्लेबाजी रैंकिंग इस प्रकार है :
पहला टेस्ट - 67
दूसरा टेस्ट - 62
तीसरा टेस्ट - 60
चौथा टेस्ट - 61
पांचवा टेस्ट - 25
छठवां टेस्ट - 17
सातवां टेस्ट - 18
आठवां टेस्ट - 11*
Copyright Holder: Khel Wala
मौजूदा टेस्ट रैंकिंग में 11वें स्थान पर काबिज मयंक अग्रवाल अगर 22 नवंबर से शुरू हो रहे भारत-बांग्लादेश दूसरे टेस्ट मैच में भी इसी लय में बल्लेबाजी करते हैं, तो जल्द ही आईसीसी के टॉप-10 टेस्ट बल्लेबाजों की सूची में अपना नाम शुमार कर सकते हैं।
हर मैच के बाद इतना बदली मयंक अग्रवाल की ICC टेस्ट रैंकिंग, जानकर गर्व करोगे
Reviewed by Cricket Speed
on
November 21, 2019
Rating:


