भारतीय क्रिकेट टीम ने एमएस धोनी के कप्तान रहते कई यादगार जीत हासिल की हैं। साल 2013 में, जब ऑस्ट्रेलिया की टीम ने भारत का दौरा किया था, तब टीम इंडिया ने उन्हें 4-0 से मात दी थी। इस सीरीज का पहला मैच चेन्नई के मैदान में खेला गया था।
Third party image reference
इस मैच में ऑस्ट्रेलिया की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए कप्तान माइकल क्लार्क की बेहतरीन शतकीय पारी की बदौलत 380 रन का स्कोर खड़ा किया था। इसके बाद भारत के लिए कप्तान एमएस धोनी ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए दोहरा शतक लगा दिया।
Third party image reference
धोनी ने इस दौरान 265 गेंद में 224 रन ठोक डाले, जिसमें 24 चौके और 6 छक्के शामिल रहे। भारत के लिए विराट कोहली ने भी शतक जड़ते हुए 206 गेंद में 107 रन की पारी खेली।
Copyright Holder: Cricket Today
अन्य बल्लेबाजों में' सचिन तेंदुलकर ने भी 81 रन का अहम योगदान दिया था। भारत की पहली पारी 572 रन पर समाप्त हुई थी। इसके बाद दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया की टीम 241 रन पर ढेर हो गई।
Third party image reference
भारत को जीत के लिए चौथी पारी में सिर्फ 50 रन बनाने। टीम इंडिया ने मात्र 11.3 ओवर में 8 विकेट से ये मैच जीत लिया।
Third party image reference
एमएस धोनी को उनकी 224 रनों की शानदार पारी के दम पर मैन ऑफ़ द मैच का ख़िताब मिला। ये उस समय किसी भी भारतीय कप्तान का टेस्ट इतिहास में सर्वाधिक स्कोर था।
Third party image reference
विराट कोहली ने 2016 में इंग्लैंड के विरुद्ध 235 रन जड़कर ये रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया था।
जब धोनी ने जड़ा था तूफानी दोहरा शतक, भारत ने बना डाले थे इतने रन, कोहली ने भी लगाया था शतक
Reviewed by Cricket Speed
on
November 21, 2019
Rating:





