क्रिकेट वर्ल्डकप में पाकिस्तान ने इंग्लैंड को 14 रनों से हराया था। पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 348 रन बनाकर इंग्लैंड के आगे 349 रनों का लक्ष्य जीत के लिए रखा। जिसके जवाब में इंग्लैंड की टीम 334 रन ही बना सकी और उन्हें 14 रनों से हारकर संतोष करना पड़ा।
इस मैच में पाकिस्तान की तरफ़ से फखर ज़मान और इमाम उल हक ने मिलकर पारी को अच्छी शुरुआत दी। इसके बाद बाबर आज़म और सरफ़राज़ खान ने भी अच्छी बल्लेबाज़ी करते हुए टीम का स्कोर 348 रनों तक पहुँचा दिया। इस दौरान बाबर आज़म ने 63 रन, मोहम्मद हफ़ीज़ ने 84 रन, तथा कप्तान सरफ़राज़ खान ने 55 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली ।
Third party image reference
इसके बाद लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की शुरुआत ज़्यादा ख़ास नही रही। लेकिन इंग्लैंड की तरफ़ से जो रूट और जोस बटलऱ ने मिलकर शानदार शतकीय पारी खेली। इस दौरान रूट ने 107 रन तथा बटलऱ ने
103 रन बनाए। हालाँकि इन दोनों ही खिलाड़ियो के अलावा इंग्लैंड की तरफ़ से किसी भी खिलाड़ी का बल्ला नहीं चल सका। जिसके कारण इंग्लैंड को इस मैच में पाकिस्तान के हाथों 14 रनों की हार का सामना करना पड़ा। इंग्लैंड की पूरी टीम निर्धारित 50 ओवर में 9 विकेट खोते हुए सिर्फ़ 334 रन ही बना सकी।
जब वर्ल्ड कप 2019 में इंग्लैंड ने दी थी पाकिस्तान को मात, पढ़ें पूरी खबर
Reviewed by Cricket Speed
on
November 21, 2019
Rating:
