इधर मयंक अग्रवाल ने लगाया दोहरा शतक, उधर बाबर आजम ने टेस्ट को बनाया वनडे

भारत और बांग्लादेश के बीच इंदौर में खेले जा रहे पहले टेस्ट में भारत के सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल ने दोहरा शतक लगाया। गौरतलब है कि पहले दिन का खेल खत्म होने तक मयंक अग्रवाल ने 37 रन बनाए थे। मयंक अग्रवाल का जलवा दूसरे दिन भी देखने को मिला।

Copyright Holder: CRIC TIMES
मयंक अग्रवाल ने 330 गेंदों में 28 चौकों और 8 छक्कों की मदद से 243 रनों की पारी खेली। इस दौरान उनकी स्ट्राइक रेट 73.63 की रही। यह आर्टिकल लिखे जाने तक बांग्लादेश के 150 रनों के जवाब में भारत ने अपनी पहली पारी में 467 रन बना लिए हैं और वह 317 रनों से आगे है।

Copyright Holder: CRIC TIMES
उधर आज पाकिस्तान और क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया इलेवन के बीच 2 दिवसीय प्रैक्टिस मैच का पहला दिन खेला गया। पहले दिन का खेल खत्म होने तक पाकिस्तान ने 90 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 386 रन बना लिए हैं। पाकिस्तान की तरफ से कप्तान असद शफीक ने 172 गेंदों में सबसे अधिक नाबाद 101 रन बनाए।

Copyright Holder: CRIC TIMES
बाबर आजम ने वनडे क्रिकेट के अंदाज में बल्लेबाजी की उन्होंने 66 गेंदों में 95.45 की स्ट्राइक रेट से 66 रनों की पारी खेली। बाबर ने अपनी इस पारी में 9 चौके और 1 छक्का लगाया।
इधर मयंक अग्रवाल ने लगाया दोहरा शतक, उधर बाबर आजम ने टेस्ट को बनाया वनडे इधर मयंक अग्रवाल ने लगाया दोहरा शतक, उधर बाबर आजम ने टेस्ट को बनाया वनडे Reviewed by Cricket Speed on November 15, 2019 Rating: 5
Powered by Blogger.