243 रन की पारी खेलकर गोल्डन बैट की रेस में मयंक ने लगाई लंबी छलांग, देखें रोहित का स्थान

भारत और बांग्लादेश के बीच इंदौर में पहला टेस्ट मैच खेला जा रहा है जिसके दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने 114 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 493 रन बनाए और पहली पारी में अब तक 343 रनों की लीड ले ली है। भारत की तरफ से सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल ने 330 गेंदों में सबसे अधिक 243 रनों की पारी खेली और आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप में गोल्डन बैट की रेस में लंबी छलांग लगाई।
गोल्डन बैट की रेस में मयंक अग्रवाल इस स्थान पर-

Copyright Holder: CRIC TIMES
243 रनों की पारी खेलने वाले मयंक अग्रवाल गोल्डन बैट की रेस में दूसरे स्थान पर आ गए हैं। मयंक अग्रवाल ने आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप में 6 मैच खेले हैं जिनकी 9 पारियों में 73.66 की औसत और 57.95 की स्ट्राइक रेट से 663 रन बनाए हैं जिसमें 3 शतक और 1 अर्धशतक शामिल है।
पहले स्थान पर है यह बल्लेबाज-

Copyright Holder: CRIC TIMES
गोल्डन बैट की रेस में पहले स्थान पर स्टीव स्मिथ है। स्टीव स्मिथ ने आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप में 4 मैच खेले हैं जिनकी 7 पारियों में 110.57 की औसत और 64.71 की स्ट्राइक रेट से 774 रन बनाए हैं जिसमें 3 शतक और 3 अर्धशतक शामिल है।
रोहित शर्मा और विराट कोहली है इस स्थान पर-

Copyright Holder: CRIC TIMES
गोल्डन बैट की रेस में तीसरे स्थान पर अजिंक्य रहाणे हैं जिन्होंने 6 मैचों में 573 रन बनाए हैं। भारत के दूसरे सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा चौथे स्थान पर है जिन्होंने 4 मैचों की 5 पारियों में 535 रन बनाए हैं। भारतीय कप्तान विराट कोहली पांचवें स्थान पर है जिन्होंने 6 मैचों में 453 रन बनाए हैं।
243 रन की पारी खेलकर गोल्डन बैट की रेस में मयंक ने लगाई लंबी छलांग, देखें रोहित का स्थान 243 रन की पारी खेलकर गोल्डन बैट की रेस में मयंक ने लगाई लंबी छलांग, देखें रोहित का स्थान Reviewed by Cricket Speed on November 15, 2019 Rating: 5
Powered by Blogger.