पहले टेस्ट में रोहित बना सकते हैं 4 विश्व कीर्तिमान, खतरे में तेंदुलकर-स्मिथ का रिकॉर्ड

भारत और बांग्लादेश के बीच टी-20 सीरीज के बाद अब दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जानी है। इस सीरीज का पहला टेस्ट मैच गुरुवार 14 नवंबर से नागपुर में खेला जाएगा। बांग्लादेश के खिलाफ इस टेस्ट मैच में एक बार फिर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पिछली टेस्ट सीरीज के हीरो रहे ओपनर बल्लेबाज रोहित शर्मा पर सभी की निगाहें होंगी।

Third party image reference
पिछली टेस्ट सीरीज में पहली बार बतौर ओपनर खेलने और मैन ऑफ द सीरीज अवार्ड जीतने वाले रोहित का बल्ला अगर बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में चलता है तो वे 4 विश्व कीर्तिमान अपने नाम कर सकते हैं।
1. साल 2019 में स्टीव स्मिथ और रोहित शर्मा दोनों ने 3-3 शतक टेस्ट क्रिकेट में जड़े हैं। रोहित अब एक और शतक इस टेस्ट मैच में लगाकर स्मिथ को पीछे छोड़ सकते हैं।

Copyright Holder: Khel Wala
2. एक कैलेंडर ईयर में सलामी बल्लेबाज द्वारा सबसे अधिक शतक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में रोहित 9 शतकों के साथ संयुक्त रूप से टॉप पर हैं। अगर रोहित एक शतक और लगाते हैं तो वह सचिन तेंदुलकर, ग्रीम स्मिथ, डेविड वार्नर जैसे दिग्गजों का रिकॉर्ड तोड़ देंगे।
9 शतक - रोहित शर्मा, 2019*
9 शतक - सचिन तेंदुलकर, 1998
9 शतक - ग्रीम स्मिथ, 2005
9 शतक - डेविड वार्नर, 2016

Third party image reference
3. रोहित अगर टेस्ट मैच में दो छक्के लगा पाते हैं तो वह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 400 या ज्यादा छक्के लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन जायेंगे।

Third party image reference
वहीं अगर रोहित के पास सिर्फ एक छक्के जड़कर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्कों के रिकॉर्ड में न्यूजीलैंड के ब्रैंडन मैकुलम को पीछे छोड़ने का बेहतरीन मौका है।
4. एक कैलेंडर ईयर में सबसे अधिक छक्के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में लगाने वालों की बात करें तो यह रोहित शर्मा (74 छक्के) के ही नाम है। रोहित इस साल अब तक 66 छक्के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में लगा चुके हैं। अब रोहित 9 छक्के लगाकर अपना ही यह रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं।
74 छक्के - रोहित शर्मा, 2018
66* छक्के - रोहित शर्मा, 2019
65 छक्के - रोहित शर्मा, 2017
63 छक्के - एबी डीविलियर्स, 2015।
पहले टेस्ट में रोहित बना सकते हैं 4 विश्व कीर्तिमान, खतरे में तेंदुलकर-स्मिथ का रिकॉर्ड पहले टेस्ट में रोहित बना सकते हैं 4 विश्व कीर्तिमान, खतरे में तेंदुलकर-स्मिथ का रिकॉर्ड Reviewed by Cricket Speed on November 13, 2019 Rating: 5
Powered by Blogger.