दाएं हाथ के भारतीय बल्लेबाज रोहित शर्मा ने आज ही के दिन साल 2014 में वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट की सबसे बड़ी पारी खेलकर इतिहास रचा था। हिटमैन रोहित ने पूरे 5 साल पहले 13 नवंबर 2014 के दिन श्रीलंका के खिलाफ कोलकाता के ईडन गार्डन के मैदान पर वनडे इंटरनेशल मैच में 264 रन की पारी खेली थी।
Third party image reference
वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट की सबसे बड़ी पारी में रोहित ने 173 गेंदों में 264 रन की पारी खेली थी। इस पारी की दम पर भारत ने 153 रन से मैच जीता था।
सभी क्रिकेट फैंस को भारतीय पारी में सिर्फ रोहित की रिकॉर्ड पारी ही याद होगी, लेकिन रोहित की इस रिकॉर्ड पारी के पीछे छिपा सबसे बड़ा राज जानकर आपको भी हैरानी होगी।
उथप्पा की निस्वार्थ पारी:
Third party image reference
भारतीय पारी के दौरान रोबिन उथप्पा बल्लेबाजी के लिए आये थे तब भारतीय पारी का 41वां ओवर चल रहा था और रोहित 130 गेंद में 155 रन पर क्रीज पर थे। यहां से रोहित के लिए 264 रनों की कल्पना करना भी मुश्किल था।
Third party image reference
रोहित शर्मा ने इसके बाद जहां 42 गेंदों पर 109 रन बना डाले वहीं उथप्पा ने केवल 16 गेंद खेलकर 16 रन बनाए और उथप्पा ने निस्वार्थ भाव से खेलते हुए रोहित को ज्यादा से ज्यादा स्ट्राइक दी। अगर उथप्पा ने ऐसा न किया होता तो आज रोहित को उनकी ऐतिहासिक पारी के लिए याद न किया जा रहा होता।
रोहित शर्मा की 264 रनों की ऐतिहासिक पारी में छिपा सबसे बड़ा ये राज नहीं जानते होंगे आप!
Reviewed by Cricket Speed
on
November 13, 2019
Rating:


