इधर भारत ने जीती टी-20 सीरीज, उधर बाबर आज़म और असद शफीक ने ठोके धमाकेदार टेस्ट शतक

भारत की टीम ने हाल ही में बांग्लादेश को टी-20 सीरीज में 2-1 से हराया है। इस सीरीज के आखिरी मैच में भारत ने बांग्लादेश को 30 रनों से मात दी थी। इस मैच में भारत के लिए गेंदबाजी में दीपक चाहर ने हैट्रिक ली थी। इस प्रदर्शन से उन्हें मैन ऑफ़ द सीरीज चुना गया था।
Third party image reference
जहाँ एक तरफ भारत की टी-20 सीरीज समाप्त हुई है, दूसरी तरफ पाकिस्तान की टीम भी ऑस्ट्रेलिया दौरे पर है। इस दौरान उन्हें टी-20 सीरीज में 2-0 से हार का सामना करना पड़ा था। अब उन्हें टेस्ट सीरीज में हिस्सा लेना है। इससे पहले पाकिस्तान की टीम ऑस्ट्रेलिया-A के खिलाफ अभ्यास मैच खेल रही है।

बाबर आजम और असद शफीक के शतक

Copyright Holder: Cricket Today
इस मैच में पाकिस्तान के लिए पहले दिन बाबर आजम और असद शफीक ने शतक ठोके हैं। बाबर आजम ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 197 गेंद में नाबाद 157 रन ठोक डाले। बाबर ने इस दौरान अपनी पारी में 24 चौके जड़े।
Copyright Holder: Cricket Today
वहीं असद शफीक ने भी 245 गेंद में 12 चौकों और 1 छक्के की मदद से नाबाद 119 रन बना डाले। पाकिस्तान ने पहले दिन की समाप्ति तक 3 विकेट के नुकसान पर का 336 स्कोर बना लिया है।
Copyright Holder: Cricket Today
बाबर आजम और शफीक ने चौथे विकेट के लिए 276 रन की विशाल साझेदारी निभाई है। उनके नए टेस्ट कप्तान अजहर अली इस मैच में 11 रन बना पाए। इसके अलावा शान मसूद और हारिस सोहेल भी असफल रहे।
इधर भारत ने जीती टी-20 सीरीज, उधर बाबर आज़म और असद शफीक ने ठोके धमाकेदार टेस्ट शतक इधर भारत ने जीती टी-20 सीरीज, उधर बाबर आज़म और असद शफीक ने ठोके धमाकेदार टेस्ट शतक Reviewed by Cricket Speed on November 11, 2019 Rating: 5
Powered by Blogger.