2-1 की सीरीज जीत के बाद ICC रैंकिंग घोषित, रोहित-राहुल को खुशखबरी, दीपक चाहर का बड़ा धमाका

भारत और बांग्लादेश के बीच हाल ही में टी-20 सीरीज खेली गई, जिसमें भारत ने जीत दर्ज की है।

Third party image reference
इस सीरीज की समाप्ति के बाद आईसीसी ने ताजा रैंकिंग का ऐलान कर दिया है। इस रैंकिंग में कई बदलाव देखने को मिले हैं।

आईसीसी टी-20 टीम रैंकिंग


Copyright Holder: Cricket Today
इस सीरीज में 2-1 से जीत हासिल करने के बाद भारत को आईसीसी रैंकिंग में 1 अंक का फायदा हुआ है, और अब उसके 260 रेटिंग अंक हो गए हैं। हालांकि टीम इंडिया अब भी इस रैंकिंग में नंबर-5 पर ही काबिज है।

आईसीसी टी-20 बल्लेबाजी रैंकिंग


Copyright Holder: Cricket Today
इस सीरीज में भारत के लिए कप्तान रोहित शर्मा और केएल राहुल ने अच्छा प्रदर्शन किया था। इस वजह से दोनों को फायदा हुआ है। रोहित अब ताजा रैंकिंग में 13 अंको की बढ़त से 677 अंक के साथ नंबर-7 पर हैं। रोहित इससे पहले एलेक्स हेल्स के साथ संयुक्त रूप से नंबर-7 थे, लेकिन अब उन्होंने हेल्स को पीछे छोड़ दिया है। जबकि राहुल भी 1 स्थान के सुधार के साथ नंबर-8 पर आ गए हैं। इंग्लैंड के डेविड मलान भी ताजा रैंकिंग में नंबर-3 पर आ गए हैं।

Third party image reference
इस रैंकिंग में विराट कोहली को 5 स्थान का नुकसान हुआ है, और अब वो 15वें नंबर पर खिसक गए हैं।

आईसीसी टी-20 गेंदबाजी रैंकिंग


Third party image reference
गेंदबाजी रैंकिंग में अब भी कोई भारतीय टॉप-10 में शामिल नहीं है।

Third party image reference
हालांकि दीपक चाहर ने टी-20 रैंकिंग में बहुत लम्बी छलांग लगाते हुए 88 स्थानों के फायदे के साथ सीधे नंबर-42 का स्थान हासिल कर लिया है।

Copyright Holder: Cricket Today
वो पहली बार टॉप-100 में शामिल हुए हैं। उनके टी-20 सीरीज में अद्भुत प्रदर्शन की वजह से उन्हें रैंकिंग में इतना ज्यादा फायदा मिला है।
2-1 की सीरीज जीत के बाद ICC रैंकिंग घोषित, रोहित-राहुल को खुशखबरी, दीपक चाहर का बड़ा धमाका 2-1 की सीरीज जीत के बाद ICC रैंकिंग घोषित, रोहित-राहुल को खुशखबरी, दीपक चाहर का बड़ा धमाका Reviewed by Cricket Speed on November 11, 2019 Rating: 5
Powered by Blogger.