भारत और बांग्लादेश के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला 14 नवंबर से इंदौर के होलकर स्टेडियम में सुबह 9:30 बजे खेला जायेगा I
google
इस मुकाबले के लिए भारतीय टीम में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते है I
google
टीम इंडिया के स्पिन गेंदबाज कुलदीप यादव की करीब 10 महीने बाद टेस्ट मैच की प्लेइंग इलेवन में वापसी हो सकती है। कुलदीप यादव भारतीय टेस्ट टीम में निरंतर बने हुए हैं लेकिन उन्हें पिछले कुछ समय प्लेइंग इलेवन में खेलने का मौका नहीं मिल पाया है I
google
लेकिन इंदौर में विराट कोहली तीन स्पिनरों के साथ मैदान पर उतर सकते है, ऐसे में कुलदीप यादव के लिए मौका बन सकता है। आपको बता दें कि कुलदीप यादव ने अपना आखिरी टेस्ट मैच 3 जनवरी 2019 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी में खेला था I
पहले टेस्ट मैच के लिए भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन
google
रोहित शर्मा, मयंक अग्रवाल, विराट कोहली (कप्तान), चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन,उमेश यादव, रविंद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव ।
इतने बजे शुरू होगा पहला टेस्ट, 10 माह बाद इस धुरंधर की वापसी संभव, देखें संभावित XI
Reviewed by Cricket Speed
on
November 12, 2019
Rating:



