लोग घर खरीदते हैं, इन सितारों ने पूरा आइलैंड खरीद लिया, एक है भारतीय

पैसा हर इंसान की चाहत होती है और यह जिसके पास होता है वह इसका दिखावा करने से पीछे नहीं रहता। हमारे चहेते सितारे भी शानोशौकत भरी ज़िन्दगी जीतें हैं जिसका प्रचार वह पूरी दुनिया में करते हैं। इसी शानोशौकत भरी ज़िन्दगी का ही हिस्सा है खुद का आइलैंड यानी की द्वीप का होना। तो आइए जानते है कि किन सितारों के पास खुद के द्वीप हैं।
5- लियोनार्डो डिकैप्रियो

Third party image reference
हॉलीवुड के मशहूर ऑस्कर विजयी अभिनेता लियोनार्डो के पास खुद का एक आइलैंड है। 'वुल्फ ऑफ दी वॉल स्ट्रीट्स' के स्टार ने इस द्वीप को 2005 में 1.75 मिलियन डॉलर में खरीदा था। यह आइलैंड बेलीज़ में है जिसे लियो जल्द ही विजिटर्स के लिए खोल देंगे।
4- शाहरुख खान

Third party image reference
बॉलीवुड के किंग खान सही मायने में अपनी ज़िन्दगी राजाओं की तरह जीते हैं। इनके पास दुबई में खुद का एक विला है जिसमें 6 बेडरूम और 2 रिमोट कंट्रोल गराज हैं। 14000 स्क्वेयर फीट की जमीन में 8500 एक्वेयर फीट का यह विला बहुत सुंदर नजर आता है। इस आइलैंड की कीमत 2.8 मिलियन डॉलर है।
3- जॉनी डेप

Third party image reference
एक पाइरेट के पास खुद का आइलैंड ना हो ऐसा तो हो ही नहीं सकता। डिज्नी की प्रसिद्ध मूवी 'पाइरेट ऑफ दी कैरीबियन' के स्टार जॉनी डेप के पास भी खुद का एक द्वीप है। बहामास में स्थित लिटिल हाल्स पोंड केे नामक यह द्वीप 3.6 मिलियन डॉलर का है। 45 एकड़ के इस आइलैंड में 6 बीच हैं जिनका नाम इनके परिवार के सदस्यों के ऊपर रखा गया है। अपको बता दें कि जॉनी को 'मोस्ट हैंडसम' और 'हाईएस्ट पेड एक्टर' भी घोषित किया जा चुका है।
2- एडी मर्फी

Third party image reference
इनके पास भी बहामास में 'रूस्टर' नामक एक आइलैंड हैं जिसकी कीमत 15 मिलियन डॉलर है। हॉलीवुड के सबसे अमीर व्यक्तियों में से एक इस सितारे को शानोशौकत का बहुत शौक है और यह कहीं भी रकम फेकने में कमी नहीं करते हैं। इस अभिनेता ने इस आइलैंड को 2007 में खरीदा था और इसे रिजॉर्ट में परिवर्तित करने की सोच रहें हैं।
1- मेल गिब्सन

Third party image reference
एक्सपेंडेबल्स स्टार मेल ने मागो नामक आइलैंड जो की 5400 एकड़ में फैला हुआ है अपने नाम कर रखा है। इन्होंने इस आइलैंड को सिर्फ अपने आराम और ऐश के लिए खरीदा है और अभी तक दूसरे कलाकारों की तरह इसमें कोई बदलाव नहीं करवाएं हैं।
लोग घर खरीदते हैं, इन सितारों ने पूरा आइलैंड खरीद लिया, एक है भारतीय लोग घर खरीदते हैं, इन सितारों ने पूरा आइलैंड खरीद लिया, एक है भारतीय Reviewed by Cricket Speed on August 09, 2019 Rating: 5
Powered by Blogger.