2019 का साल साउथ फिल्म इंडस्ट्री के अबतक मिला-जुला रहा है। कई फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया है। कुछ फिल्में ऐसी भी है, जो बड़े सुपरस्टार्स की मौजूदगी के बाद भी फ्लॉप रही है। आज हम साल 2019 में साउथ की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली 10 फिल्मों की बात करने वाले है। जिनमें से नं 1 हिंदी डब में रिलीज की जा चुकी है।
10. Yajamana
Third party image reference
कन्नड़ फिल्म सुपरस्टार दर्शन और रश्मिका मंदना स्टारर इस एक्शन फैमिली ड्रामा फिल्म को 15 करोड़ के बजट में तैयार किया गया थाv भारत में इस फिल्म ने 43 करोड़ जबकि दुनियाभर में 43.4 करोड़ की कमाई कर डाली थी। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर रही थी।
9. NGK
Third party image reference
तमिल सुपरस्टार सूर्या, साई पल्लवी और रकुलप्रीत सिंह स्टारर इस पॉलिटिकल ड्रामा फिल्म को काफी अच्छी प्रतिक्रिया मिली थी। 65 करोड़ के बजट में बनी यह फिल्म केवल 62.3 करोड़ की कमा पायी थी। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी।
8. Majiji
Third party image reference
नाग चैतन्य और समांथा अक्किनेनी स्टारर यह रोमांटिक ड्रामा फिल्म 20 करोड़ के बजट में बनी थी। यह फिल्म भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 50.2 जबकि दुनियाभर में 66 करोड़ की कमाई करने में सफल रही थी। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर रही थी।
7. Vinaya Vidheya Rama
Third party image reference
रामचरण तेजा की एक्शन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी। इस फिल्म का बजट 75 करोड़ था जबकि फिल्म ने भारत में केवल 81.9 करोड़ की कमाई की थी। फिल्म को दुनियाभर में केवल 61.3 करोड़ के शेयर मिले। इस वजह से फिल्म फ्लॉप रही थी। दुनियाभर में फिल्म की कमाई 99.4 करोड़ रही थी।
6. Kanchana 3
Third party image reference
40 करोड़ के बजट में बनी राघव लॉरेंस की हॉरर कॉमेडी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर रही थी। फिल्म ने भारत में 97.8 करोड़ जबकि दुनियाभर में 130 करोड़ का कारोबार किया था।
5. Lucifer
Third party image reference
मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल की एक्शन क्राइम ड्रामा फिल्म 25 करोड़ के बजट में बनी थी। फिल्म भारत में 71.4 करोड़ जबकि दुनियाभर में 135 करोड़ की कमाई कर मलयालम फिल्म इंडस्ट्री की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी थी।
4. F2: Fun and Frustration
Third party image reference
वरुण तेज और वेंकटेश दग्गुबाती स्टारर इस कॉमेडी फिल्म को 30 करोड़ के बजट में बनाया गया था। फिल्म ने भारत में 104.6 करोड़ जबकि दुनियाभर में 140.5 करोड़ की कमाई कर डाली थी। फिल्म ब्लॉकबस्टर रही थी।
3. Viswasam
Third party image reference
अजित कुमार और नयनतारा स्टारर एक्शन ड्रामा फिल्म को 90 करोड़ के बजट में बनाया गया था। इस फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 126.7 करोड़ और दुनियाभर में 184 करोड़ का कारोबार किया था। फिल्म को काफी अच्छी प्रतिक्रिया मिली थी।
2. Maharshi
Third party image reference
90 करोड़ के बजट में बनी महेश बाबू स्टारर एक्शन ड्रामा फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हो चुकी है। इस फिल्म ने भारत में 138.5 करोड़ जबकि दुनियाभर में 184.6 करोड़ का कारोबार किया था।
1. Petta
Third party image reference
125 करोड़ के बजट में बनी रजनीकांत स्टारर इस फिल्म ने दुनियाभर में 225 करोड़ का कारोबार कर डाला था। फिल्म ने केवल भारत में 131.3 करोड़ की कमाई की थी। यह फिल्म हिंदी में आ चुकी है।
2019: साउथ की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली 10 फिल्में, नं 1 हिंदी में आ चुकी है
Reviewed by Cricket Speed
on
August 09, 2019
Rating: