. अजय देवगन
Third party image reference
बॉलीवुड इंडस्ट्री में अजय देवगन को एक मशहूर एक्शन हीरो माना जाता है। अजय देवगन ने साल 1999 में काजोल से शादी की थी। आपकी जानकारी के लिए यह बता दें कि काजोल बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री रह चुकी तनुजा की बेटी है।
2. आयुष शर्मा
Third party image reference
बॉलीवुड में फिल्म लव यात्री से डेब्यू करने वाले आयुष शर्मा बॉलीवुड के सबसे बड़े घराने के दामाद हैं। आयुष शर्मा ने सलमान खान की बहन अर्पिता से शादी की है। अर्पिता के तीनो भाई बॉलीवुड के मशहूर एक्टर है तो वही पिता सलीम खान मशहूर स्क्रिप्ट राइटर रह चुके हैं।
3. कुणाल खेमू
Third party image reference
बॉलीवुड इंडस्ट्री में आप इस समय से काम कर रहे कुणाल खेमू की इस इंडस्ट्री में किस्मत तो नहीं चमकी। लेकिन उन्होंने अपनी शादी एक बड़े खानदान में की। कुणाल खेमू की शादी साल 2015 में पटौदी खानदान की सोहा अली खान से हुई। सोहा अली खान सैफ अली खान की बहन तथा मशहूर अभिनेत्री शर्मिला टैगोर की बेटी है।
4. धनुष
Third party image reference
कोलावेरी डी गाने से मशहूर होने वाले धनुष साउथ के सबसे बड़े सुपरस्टार रजनीकांत के दामाद हैं। साल 2004 में धनुष ने रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या से शादी रचाई थी। धनुष फिल्म रांझना के जरिए बॉलीवुड में डेब्यू कर चुके हैं।
5. अक्षय कुमार
Third party image reference
बॉलीवुड में वर्तमान समय में अक्षय कुमार सबसे मेहनती एक्टर माने जाते हैं। साल 2001 में अक्षय कुमार ने ट्विंकल खन्ना से शादी रचाई थी। आपकी जानकारी के लिए यह बता दें कि ट्विंकल खन्ना मशहूर अभिनेता राजेश खन्ना की बेटी है। जिस समय अक्षय कुमार की शादी हुई थी उस समय अक्षय बॉलीवुड के टॉप हीरो बन चुके थे।