भारतीय टीम इस समय बांग्लादेश के खिलाफ टी-20 सीरीज में हिस्सा ले रही है। इस सीरीज के 2 मैच समाप्त होने के बाद दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर है।
Third party image reference
दूसरे टी-20 में भारत ने 8 विकेट से जीत दर्ज की थी भारत के लिए दूसरी टी-20 में कप्तान रोहित शर्मा ने जीत में सबसे बड़ा योगदान दिया था।
Third party image reference
इसके अलावा टीम के लिए वाशिंगटन सुंदर ने भी बेहतरीन प्रदर्शन किया था। उन्होंने 4 ओवर में 25 रन देकर 1 विकेट हासिल किया। हालांकि सुंदर के जीवन से जुड़ी हुई एक बात काफी कम लोगों को मालूम है। आपको जानकर हैरानी होगी कि वाशिंगटन सुंदर एक कान से सुन नहीं सकते हैं।
Third party image reference
जब वाशिंगटन सुंदर सिर्फ 4 साल के थे, तब उन्होंने गौर किया कि वो एक कान से नही सुन पा रहे हैं। फिर उन्होंने अपनी ये समस्या अपने माता पिता को बताई । हालांकि बहुत इलाज के बाद डॉक्टरों ने इसे लाइलाज करार दिया और इस तरह वाशिंगटन सुंदर अपने एक कान से हमेशा के लिए बहरे रह गए।
Third party image reference
बावजूद इसके उन्होंने क्रिकेट में अपना पूरा ध्यान लगाया और पूरी मेहनत में जुड़ गए। इसके बाद साल 2016 में उनका चयन तमिलनाडु की रणजी टीम हो गया और फिर आईपीएल में उन्हें राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स की टीम ने खरीद लिया। इस तरह सिर्फ 18 साल की छोटी उम्र में वाशिंगटन सुंदर ने अपनी कामयाबी से उस कमी को आसपास भी नहीं आने दिया।
IND vs BAN: एक कान से बहरा है भारतीय टी-20 टीम का ये धुरंधर, जानकर हैरान रह जाएंगे आप
Reviewed by Cricket Speed
on
November 09, 2019
Rating:



