IND-BAN : विराट कोहली इतिहास रचने से 32 रन दूर, पहले टेस्ट में बना सकते हैं 4 महारिकॉर्ड

भारत और बांग्लादेश के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मैच 14 नवम्बर से इंदौर के मैदान पर खेला जाएगा। इस मैच में भारतीय कप्तान विराट कोहली के पास कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम करने का मौका होगा I

google
1. विराट कोहली साल 2019 में सबसे ज्यादा अंतर्राष्ट्रीय रन बनाने वाले बल्लेबाज बन सकते हैं, इस मामले में वो रोहित शर्मा को पीछे छोड़ सकते हैं।

google
इस समय विराट के नाम 2047 रन हैं, जबकि रोहित शर्मा ने 2063 रन बनाए हैं। चूँकि रोहित भी इस मैच में खेल रहे हैं, इसलिए दोनों में इस रिकॉर्ड को लेकर कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिलेगी I
2. विराट के पास सबसे तेज 70 इंटरनेशनल शतक पूरे करने का कीर्तिमान अपने नाम करने का मौका होगा।

google
3.विराट अगर पहले टेस्ट में शतक जड़ने में कामयाब होते हैं, तो सबसे तेज 27 टेस्ट शतक जड़ने वाले भारतीय बल्लेबाज बन जाएंगे। इस मामले में वो सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ सकते हैं।

google
4.कोहली इस मैच में अगर 32 रन बना लेते है तो वह सबसे तेज 5000 टेस्ट रन पूरे करने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे। विराट ने अब तक बतौर कप्तान 51 मैचों में 63.69 के शानदार औसत से 4968 रन बनाए हैं।
IND-BAN : विराट कोहली इतिहास रचने से 32 रन दूर, पहले टेस्ट में बना सकते हैं 4 महारिकॉर्ड IND-BAN : विराट कोहली इतिहास रचने से 32 रन दूर, पहले टेस्ट में बना सकते हैं 4 महारिकॉर्ड Reviewed by Cricket Speed on November 13, 2019 Rating: 5
Powered by Blogger.