Third party image reference
अक्सर सर्दियों मे बहुत से लोगों की एड़ियां फटने की समस्या होती है, कभी कभी तो ये इतनी बढ़ जाती है कि उनमे दर्द भी होने लगता है, साथ ही ये आपकी खूबसूरती में भी दाग लगा देती है, तो आज हम आपको कुछ ऐसे नुस्खे बताने वाले जो आपको इस परेशानी से छुटकारा दिला सकते हैं।
Third party image reference
1- शहद
शहद त्वचा को मॉइश्चराइज करता है, पैरों को साफ करके रात में सोने से पहले शहद लगा लें, थोड़ी देर रहने दें, फिर पैरों को साफ करके सुखा लें, इससे एड़ियों की त्वचा हाइड्रेट रहेगी, पोषण भी मिलेगा, साथ हीआधे बाल्टी पानी में आधा कप शहद मिलाएं, उसमें कुछ देर पैरों को डुबाकर रखें। फिर तौलिए से पैरों को पोछ लें, ऐसा रेगुलर करने से एड़ियां ठीक हो जाती हैं।
Third party image reference
2- नारियल का तेल
पैरों को साफ करके नारियल तेल लगाकर सो जाएं, वहां की त्वचा मुलायम होगी, इसके अलावा आप ऑलिव ऑयल भी अप्लाई कर सकती हैं, ऐसा लगातार करते रहने से एड़ियां फटती नही हैं, और जिनकी एड़ियां फटी हों वो ठीक होने लगती है।
फटी एड़ियों को मुलायम और खूबसूरत बना देंगे ये आसान से उपाय, एक बार जरूर आजमायें
Reviewed by Cricket Speed
on
November 11, 2019
Rating:


