भारत और बांग्लादेश के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट के दिन पहले दिन भारतीय टीम ने अपनी स्थिति मजबूत कर ली है I
Third party image reference
बांग्लादेश को पहली पारी में 150 रन के स्कोर पर समेटने के बाद टीम इंडिया ने पहले दिन का खेल समाप्त होने तक 1 विकेट खोकर 86 रन का स्कोर बना लिया I पहले दिन भारतीय गेंदबाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया, जिसमें तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने 27 रन देकर तीन विकेट हासिल किये I
google
दिन का खेल ख़त्म होने के बाद संजय मांजरेकर ने मोहम्मद शमी का इंटरव्यू लिया और उनसे कुछ दिलचस्प सवाल पूछे I
google
इस दौरान उन्होंने शमी से पूछा - कि जब आप लगातार 2 गेंदों पर 2 विकेट ले चुके थे और हैट्रिक पर थे, उस दौरान चायकाल का समय हो गगया और आपको 20 मिनट का इंतजार करना पड़ा, इस दौरान आपको कैसा महसूस हुआ I
google
इस पर शमी ने कहा - देखिये जहाँ तक फीलिंग का सवाल है जब आप अपनी टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन करते है और विकट लेते है और खासतौर पर जिस तरह की यूनिट हमारे पास है, चाहे वह स्पिनर हो, तेज गेंदबाज हो या फिर बल्लेबाजी हो I आप हमेशा उस चीज का पूरा लुत्फ़ उठाते I बस यही था कि जब दो विकेट ले चुका था तो सोच रहा था कि एक ओवर और गेंदबाजी का मौका मिल जाता तो अच्छा रहता I लेकिन कूल डाउन होने के बाद थोड़ा सा फर्क पड़ जाता है I लेकिन कोशिश यही रहती है कि जितना भी लंबा स्पेल हम डालें, उस दौरान बेहतर लाइन और लेंग्थ से गेंदबाजी करें I
शमी से पूछा - जब हैट्रिक पर थे और चायकाल का समय हो गया, तब कैसा महसूस हुआ, जानिये जवाब
Reviewed by Cricket Speed
on
November 14, 2019
Rating:



